
बारिश के बाद लोहे के गेट में आया करंट, दिल्ली के पटेल नगर में UPSC की तैयारी कर रहे युवक की मौत
AajTak
दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रहे एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई. वो दोपहर में बारिश के बाद चाय पीकर अपने पीजी लौट रहा था. जब गली के गेट पर पहुंचा तो गेट में करंट आ गया और उसकी चपेट में आने से उसकी जान चली गई.
दिल्ली के साउथ पटेल नगर इलाके में बारिश के दौरान पीजी के पास लोहे के गेट में करंट आने से यूपीएससी की तैयारी कर रहे एक युवक की मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान यूपी के गाजीपुर के रहने वाले 26 वर्षीय नीलेश राय के रूप में हुई है. वो बीते तीन साल से पटेल नगर में रहकर सिविल सर्विस की तैयारी कर रहा था.
जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर को जब वो चाय पीकर पीजी में लौट रहा था तभी गली के गेट के बाहर पानी भरा था और गेट में करंट फैला हुआ था. युवक उसी करंट की चपेट में आ गया. पास में कपड़े प्रेस करने वाली एक महिला ने जब चीख की आवाज सुनी तो वो भागते हुए मौके पर पहुंची.
चश्मदीद महिला के अनुसार, काफी देर तक युवक मदद के लिए चीखते हुए आवाज लगाते रहे, लेकिन काफी देर हो चुकी थी, जब लोग मौके पर मदद के लिए पहुंचे. करंट फैलने के डर से काफी देर तक लोग भी पास जाने से बचते रहे. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
रंजीत नगर थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. इसके अलावा घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है ताकि पता लग सके कि गेट में करंट आया कैसे. मौके पर पहुंची पुलिस पीड़ित युवक को आरएमएल अस्पताल लेकर गई थी, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
हादसा नहीं हत्या है: दिल्ली बीजेपी
वहीं बीजेपी ने युवक की मौत को हादसा नहीं हत्या करार दिया है. दिल्ली बीजेपी की ओर से ट्वीट कर कहा गया है, "केजरीवाल गैंग, इस UPSC छात्र की सिर्फ इतनी सी गलती थी कि वो तुम्हारे लंदन में पढ़ने आया था. उसे नहीं पता था कि यहां सिर्फ प्रेस कान्फ्रेंस से चलने वाली निकम्मी सरकार है! देश की राजधानी में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, यहां आम नागरिकों की जान की कोई क़ीमत नहीं है! केजरीवाल गैंग पर हत्या का मुक़दमा दर्ज होना चाहिए!"

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.







