
बारिश और जाम के बीच ऑर्डर देने पहुंचा डिलीवरी बॉय, वीडियो इमोशनल कर देगा!
AajTak
दिल्ली में इन दिनों बारिश कभी भी शुरू हो जाती है, और इससे सड़कों पर लंबा जाम लग जाता है जिसमें लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ता है. जाम में फंसे एक शख्स को भूख लग गई, तो उसने वहीं पर खाना ऑर्डर कर दिया. जोमैटो का डिलीवरी बॉय बारिश में भीगते हुए ट्रैफिक के बीच अपने कस्टमर को तलाशता नजर आया.
दिल्ली में इन दिनों बारिश कभी भी शुरू हो जाती है, और इससे सड़कों पर लंबा जाम लग जाता है जिसमें लोगों को घंटों फंसे रहना पड़ता है. हाल ही में कुछ ऐसा ही मेहरौली-गुरुग्राम रोड पर हुआ, जब तेज बारिश ने ट्रैफिक जाम को और भी बदतर बना दिया. जाम में फंसे एक शख्स को भूख लग गई, तो उसने वहीं पर खाना ऑर्डर कर दिया. जोमैटो का डिलीवरी बॉय बारिश में भीगते हुए ट्रैफिक के बीच अपने कस्टमर को तलाशता नजर आया.
इंस्टाग्राम अकाउंट @delhivisit पर इस घटना का वीडियो शेयर किया गया है. जिसमें देखा जा सकता है कि डिलीवरी बॉय हाथ में ऑर्डर और फोन पकड़े कस्टमर से बात करते हुए भीड़ में उसे तलाश रहा है. वीडियो वायरल होते ही लोग कस्टमर को ट्रोल कर रहे हैं और डिलीवरी बॉय की मेहनत की तारीफ कर रहे हैं.
बारिश है तो क्या काम तो करना ही पड़ेगा!
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि जोमैटो का डिलीवरी बॉय बारिश में बेहाल और बदहवास है. वो इधर-उधर अपने कस्टमर को तलाश रहा है. उसके एक कान में मोबाइल लगा हुआ है, जबकि आसपास की कारें और बाइक जाम में फंसी हुई हैं. इसके बावजूद, डिलीवरी बॉय इन सारी मुश्किलों से बेखबर होकर फूड डिलीवर करने पर पूरी तरह फोकस है. यह वीडियो देखकर इंस्टा पर वायरल है.
देखें वीडियो

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










