
बारात लेकर एक ही दुल्हन के घर पहुंचे दो दूल्हे, लोग हुए हैरान, ऐसे निकला समाधान
AajTak
जो दो दूल्हे शादी के मंडप तक लड़की से शादी करने पहुंचे थे उसमें एक युवती का प्रेमी था जबकि दूसरे दूल्हे को युवती के घरवालों ने चुना था. मंडप पर दो दूल्हे के पहुंचते ही हड़कंप मच गया.
क्या आपने कभी सुना है किसी शादी समारोह में एक दुल्हन से शादी करने दो दूल्हे पहुंच गए. आप कहेंगे भला ऐसा कैसे हो सकता है लेकिन ये बिल्कुल सच है और ये घटना हुई है उत्तर प्रदेश के कन्नौज में जहां एक गांव में एक ही दुल्हन से शादी करने दो दूल्हे पहुंच गए. हैरानी की बात ये है कि जो दो दूल्हे शादी के मंडप तक लड़की से शादी करने पहुंचे थे उसमें एक युवती का प्रेमी था जबकि दूसरे दूल्हे को युवती के घरवालों ने चुना था. मंडप पर दो दूल्हे के पहुंचते ही हड़कंप मच गया. यह अजीबोगरीब मामला कन्नौज के ककलापुर गांव का है जहां सौरिख थाना क्षेत्र से दूल्हा बारात लेकर शादी के लिए पहुंचा था. दरवाजे पर पहुंचे बारात का स्वागत करने घरवालों पहुंचे. जब शादी की रस्में चल रही थी उसी दौरान वहां दुल्हन का प्रेमी भी बारात लेकर पहुंच गया. प्रेमी को देखकर दुल्हन तो खुश हो गई लेकिन वहां बाकी लोग हक्का-बक्का रह गए.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










