
बारह बजे रात, शिंदे, फडणवीस और पवार की लंबी मुलाकात... क्या महाराष्ट्र में सुलझ गई विभाग बंटवारे की गुत्थी?
AajTak
सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात मुख्यमंत्री आवास पर दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार पहुंचे. बता दें अजित पवार के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री एक साथ बैठकर मीटिंग की. कयास लगाया जा रहा है कि इस मीटिंग में मंत्रिमंडल के विस्तार और विभाग के बंटवारे को लेकर चर्चा की गई है.
महाराष्ट्र की सियासत में जारी हलचल अभी थमी नहीं है. सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 12:00 बजे उपमुख्यमंत्री अजित पवार सीएम एकनाथ शिंदे के बंगले वर्षा पर आए और करीब डेढ़ घंटे बाद 1:30 निकले. वहीं दूसरी तरफ देवेंद्र फडणवीस रात करीब 11:15 मुख्यमंत्री के आवास वर्षा पर पहुंचे थे और अजित पवार के जाने के आधे घंटे बाद रात 2 बजे निकले.
देर रात सीएम और दोनों डिप्टी सीएम में हुई मीटिंग खबर है कि राज्य के सीएम और दोनों डिप्टी सीएम विभाग बंटवारे को सुलझाने में तेजी दिखा रहे हैं और दिन-रात एक किए हुए हैं. यही वजह है कि सीएम आवास की दीवारों के बीच एक सीक्रेट मीटिंग हुई. पहली बार सीएम और दोनों डिप्टी सीएम इस तरह की मीटिंग में साथ थे. देर रात क्या बात हुई, अभी साफ नहीं है, लेकिन कयास हैं कि विभाग वितरण और मंत्रिमंडल विस्तार पर ही चर्चा हुई है.
बता दें कि, महाराष्ट्र में चल रहे सियासी हलचल के बीच सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात मुख्यमंत्री आवास पर दोनों उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार पहुंचे. अजित पवार के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्री एक साथ बैठकर मीटिंग की. कयास लगाया जा रहा है कि इस मीटिंग में मंत्रिमंडल के विस्तार और विभाग के बंटवारे को लेकर चर्चा की गई है, हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नही दी गई है.
रात 12 बजे 'वर्षा' पहुंचे अजित पवार रात करीब 12:00 बजे उपमुख्यमंत्री अजित पवार सीएम एकनाथ शिंदे के बंगले वर्षा पर आए और करीब डेढ़ घंटे बाद 1:30 निकले. वहीं दूसरी तरफ देवेंद्र फडणवीस रात करीब 11:15 मुख्यमंत्री के आवास वर्षा पर पहुंचे थे और अजित पवार के जाने के आधे घंटे बाद रात 2 बजे निकले. वह ढाई घंटे सीएम बंगले पर रहे. हालांकि इस बैठक में किन बातों पे चर्चा हुई इस बारे में न तो अजित पवार ने कोई बात की और न ही देवेंद्र फडणवीस ने कुछ कहा. बता दें पिछले तीन-चार दिनों से लगातार यह बातें सामने आ रही थीं कि मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री एक साथ बैठकर मीटिंग करने वाले हैं, इससे पहले उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मीटिंग कर चुके हैं, लेकिन अजित पवार इस मीटिंग में शामिल नहीं हुए थे. बीती रात अजित पवार भी इस मीटिंग में पहली बार शामिल हुए थे.
शपथ लिए हुए 8 दिन, अब तक नहीं बंटे विभाग अजित पवार और अन्य 8 एनसीपी विधायकों को मंत्री पद की शपथ लिए हुए 8 दिन हो गए हैं. लेकिन विभागों का बंटवारा अभी तक नहीं हो सका है. इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. कहा जा रहा है कि वित्त और सहकारिता मंत्रालय को लेकर एनसीपी व शिंदे गुट के बीच खींचतान चल रही है, जिसके चलते विभागों का बंटवारा अभी तक नहीं हो सका है. अजित पवार वित्त और सहकारिता मंत्रालय एनसीपी के पास रखने को लेकर आक्रामक हैं. वहीं सूत्रों का कहना है कि शिंदे गुट इससे खुश नहीं है.
जल्द होगा विभागों का आवंटन हाल ही में पोर्टफोलियो आवंटन को लेकर अजित पवार की देवेन्द्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे के साथ कुछ बैठकें हुई हैं, लेकिन अभी तक इस पर कोई सहमति नहीं बन पाई है. जब यह सवाल नवनियुक्त मंत्री छगन भुजबल से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'विभाग आवंटन के बारे में चिंता न करें, यह जल्द ही होगा. हम इस बारे में चर्चा कर रहे हैं और इसमें कोई समस्या नहीं है'. हालांकि वह मंत्रालयों के आवंटन में हो रही देरी के बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दे सके.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






