
बाबा रामदेव का बदला मूड, अब लगवाएंगे कोरोना वैक्सीन, डॉक्टरों को बताया देवदूत
AajTak
बाबा रामदेव ने वैक्सीन को लेकर अपना मन बदल लिया है. पहले उन्होंने कहा था कि योग से उनका शरीर कोरोना से लड़ने में सक्षम बन गया है, लेकिन अब उन्होंने वैक्सीन लगवाने की सहमति दे दी है. बाबा रामदेव ने डॉक्टरों को देवदूत भी बताया है.
ऐलोपैथी बनाम आयुर्वेद की जंग के बीच बाबा रामदेव इन दिनों एक बार फिर चर्चा में हैं. योग गुरु ने कहा था कि उन्हें कोरोना वैक्सीन की जरूरत इसलिए नहीं है कि क्योंकि उनके पास योग और आयुर्वेद का संरक्षण है. गुरुवार को अपने पहले के बयानों से पलटी मारते हुए स्वामी रामदेव ने कहा कि वे कोरोना की वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार हैं. उन्होंने डॉक्टरों को देवदूत भी बताया. बाबा रामदेव ने कोरोना संक्रमण पर एलोपैथ की दवाइयों के साइड इफेक्ट को लेकर विवादित बयान दिया था, जिसकी पर बहस शुरू हो गई थी. मेडिकल सेक्टर के लोग बाबा रामदेव से नाराज हो गए थे. जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 21 जून से सभी को मुफ्त कोरोना वैक्सीन लगेगी तो स्वामी रामदेव ने कहा कि यह एक स्वागत योग्य कदम है, सभी को कोरोना वैक्सीन लगवानी चाहिए.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











