
बादशाह के नए गाने 'टटीरी' को लेकर मचा बवाल, हरियाणा महिला आयोग ने भेजा समन, जानें पूरा मामला
AajTak
रैपर बादशाह अपने नए 'टटीरी' को लेकर एक बार फिर मुसीबत में फंस गए हैं. गाने के लिरिक्स में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही गाने में स्कूली लड़कियों को दर्शाया गया है, जिससे हरियाणा का महिला आयोग नाराज है.
बॉलीवुड रैपर बादशाह किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाते हैं. फिर चाहे वो उनका घटा हुआ वजन हो या कोई नया गाना. बादशाह ने कुछ दिन पहले अपना गाना 'टटीरी' रिलीज किया, जिसमें हरियाणा की स्कूली लड़कियों को दर्शाया गया है. अब इसी गाने को लेकर एक जबरदस्त कॉन्ट्रोवर्सी खड़ी हो चुकी है.
बादशाह की फिर बढ़ी मुसीबतें
बादशाह का नया गाना टटीरी अपने आपत्तिजनक लिरिक्स के चलते सुर्खियों में आया है. गाने में कुछ लिरिक्स काफी आपत्तिजनक और अश्लील हैं, जिसके लिए हरियाणा महिला आयोग ने रैपर को समन भेजा है. इसके अलावा गाने में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों को गलत तरीके से दिखाया गया.
स्कूल यूनिफॉर्म वाली लड़कियों को गाने दिखाने और हरियाणा की संस्कृत के खिलाफ है. महिला आयोग ने खुद से इस मामले को संज्ञान में लिया है. उन्होंने बादशाह को 13 मार्च 2026 को सुबह 11:30 बजे हरियाणा के शहर पानीपत में सुनवाई के लिए बुलाया है. पानीपत की नारी तू नारायणी संस्था की अध्यक्ष सविता आर्य और शिव आरती फाउंडेशन के प्रमुख शिव कुमार की शिकायत पर महिला आयोग ने ये नोटिस जारी किया है. इसके अलावा रोहतक के एडवोकेट राज नारायण पंघाल ने भी राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को शिकायत भेजी है.
शिकायत में बादशाह के रैप सॉन्ग की लाइन ‘आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबकी घोड़ी बनाने’ पर आपत्ति जताई गई है. शिकायत में कहा गया है कि इस गाने में गंदी शब्दों का इस्तेमाल किया गया है. साथ ही स्कूल ड्रेस में नाबालिग बच्चियों को हरियाणा रोडवेज की बस पर चढ़ कर स्कूल बैग के साथ नाचते और स्कूल बैग फेंकते हुए दिखाया गया है.
पंचकूला में भी FIR हुई दर्ज

ऑस्कर्स के इतिहास में सबसे ज्यादा नॉमिनेशंस के रिकॉर्ड के साथ पहुंची 'सिनर्स' का जलवा 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स में नजर आया. लेकिन इससे ज्यादा बड़ी कामयाबी 'वन बैटल आफ्टर एनदर' के हाथ लगी जो इस अवॉर्ड सीजन सरप्राइज बनकर उभरी. 'सिनर्स' के लिए सबसे बड़ी कामयाबी माइकल बी जॉर्डन को मिली जो फाइनली बेस्ट एक्टर बने.












