
बाढ़ में अपराधियों के हौसले बुलंद! सरेआम छात्र की गोली मारकर हत्या
Zee News
बाढ़ में अचूवाड़ा गांव के पास दिनदहाड़े एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद ग्रामीणों ने एनएच-31 को जामकर जमकर हंगामा किया. ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस वारदात को छिपाने की कोशिश कर रही है.
Barh: बिहार में अपराधियों के हौसले दिनों-दिन बढ़ते जा रहे हैं. ताजा मामला अचूवाड़ा गांव का है, जहां अपराधियों ने एक 18 साल के छात्र को ऑटो से खींचकर गोली मारी दी, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं, ग्रामीणों को जैसे ही घटना की जानकारी हुई, उन्होंने अचुआरा गांव के पास NH-31 को जामकर हंगामा शुरू कर दिया. ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस घटना को छिपाने के लिए शव को लेकर इधर-उधर घूम रही है और परिजनों को कोई जानकारी नहीं दे रही है. जानकारी के अनुसार, हसनचक गांव निवासी गोलू ट्यूशन पढ़ कर बाढ़ से अपने घर ऑटो रिक्शा पर सवार होकर हसनचक गांव जा रहा था. इसी दौरान घर के पास पहुंचते ही उसे बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इस दौरान एक अपराधी ने हेलमेट पहना हुआ था तो दूसरा चेहरे पर गमछा लपेटे हुए था, जिससे दोनों की पहचान नहीं हो सकी और घटना को अंजाम देने के बाद दोनों भाग निकले.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.

Boeing P-8I Neptune Aircraft: Boeing P-8I Neptune विमानों की अतिरिक्त खरीद की जा रही है. इससे लंबी दूरी की एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW), समुद्री निगरानी और समुद्री हमले की क्षमता को मजबूत करेगी. यह विमान अमेरिकी कंपनी Boeing द्वारा बनाए जाते हैं. इन 6 विमानों के शामिल होने के बाद भारतीय नौसेना के पास कुल 18 P-8I विमान हो जाएंगे. इससे भारत, अमेरिका के बाद, इस विमान परिवार का दूसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर बन जाएगा.








