
'बाढ़ का पानी है आशीर्वाद, इसे बाल्टियों में भरें...' पाक मंत्री का अद्भुत ज्ञान हो रहा वायरल! Video
AajTak
पाकिस्तान में बाढ़ की वजह से जहां लाखों लोगों की जिंदगी हलकान हुई पड़ी है. वहीं पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का एक ऐसा बेतुका बयान सामने आया है, जो मुश्किल में फंसे इन लोगों का मजाक उड़ाने जैसा लगता है.
पाकिस्तान इन दिनों भयानक बाढ़ की चपेट में है. भारत से सटे पंजाब और सिंध प्रांत में नदियां ऊफान पर है. गांव के गांव डूब गए हैं. वहां के आपदा प्रबंधन महकमा के हाथ-पांव फूले हुए हैं. ऐसे में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ का एक बेतुका बयान वायरल हो रहा है. वह बाढ़ पीड़ितों को ऐसा अजीबोगरीब ज्ञान दे रहे हैं, जिसे सुनकर हंसी और गुस्सा दोनों आ जाए.
द इंडिपेंडेंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि दक्षिण एशिया में भारी बारिश के कारण रावी, चिनाब और सतलुज नदियों का जलस्तर काफी ज्यादा बढ़ गया है. खेत, गांव, शहर सब कुछ डूब चुका है. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो लाख लोगों को अब तक सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया है. बाढ़ की ऐसी भयावहता लोगों ने पहले वहां नहीं देखी थी.
बाढ़ पीड़ितों का मजाक उड़ाने वाला बयान ऐसी विकट परिस्थिति में भी पाकिस्तान की सत्ता पर काबिज वहां के नेता ऐसे अजीबोगरीब बयान दे रहे हैं, जो काफी हास्यास्पद है और इसे बाढ़ पीड़ितों का मजाक उड़ाना कहा जाएगा. क्योंकि, उन्होंने जो कुछ भी बाढ़ की त्रासदी को लेकर कहा है, वह कहीं से भी संवेदनशील नहीं लगता है.
इन दिनों पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल के बुलेटिन का क्लिप सामने आया है, जिसमें न्यूज एंकर पाकिस्तान के रक्षा मंत्री से बाढ़ जैसे हालात पर फोन से बात करता दिख रहा है. इसमें पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बाढ़ को 'आशीर्वाद' के रूप में देखने की बात करते सुने जा सकते हैं.
बाल्टी और टब में बाढ़ का पानी स्टोर करने का आग्रह ख्वाजा आसिफ पाकिस्तानी नागरिकों से ये आग्रह करते सुने जा सकते हैं कि बाढ़ के पानी को घरों में लोग स्टोर कर लें. उन्होंने कहा कि जो लोग रोड को ब्लॉक कर के बैठे थे, अब वो अपने घरों में बाढ़ के पानी को टब में, बाल्टियों में, या घर में और भी जो कुछ है, उसमें स्टोर कर लें.
बाढ़ को बताया आशीर्वाद उन्होंने कहा कि इस पानी को हमें आशीर्वाद के तौर पर लेना चाहिए. सिर्फ घर में इसे स्टोर करने से कुछ नहीं होगा. इस पानी को स्टोर करने के लिए बड़े डैम होने चाहिए, जिन्हें बनने में सात-आठ साल लगे.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजलि तेंदुलकर हाल ही में सास-ससुर बने हैं. उन्होंने कुछ दिन पहले ही अपने बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सानिया चंडोक के साथ शादी की है. शादी के बाद पूरा परिवार एक साथ डिजाइनर एका लखानी की शादी में पहुंचा जहां हर किसी की नजर नई-नई सास बनीं अंजलि तेंदुलकर पर टिक गई. वो इस दौरान बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

'सबसे माफी मांगते हुए जाओ...', हरीश राणा को दुनिया से किया जा रहा विदा, VIDEO आंखों में ला देगा आंसू
13 साल से बिस्तर पर पड़े गाजियाबाद के हरीश राणा को आखिरकार सुप्रीम कोर्ट से इच्छामृत्यु की मंजूरी मिल गई. लंबे समय से असहनीय पीड़ा झेल रहे हरीश का लाइफ सपोर्ट हटाने की प्रक्रिया एम्स में शुरू हो चुकी है. इस बीच उनकी अंतिम विदाई से जुड़ा एक भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं.







