
बागपत: 20 से ज्यादा परिवारों ने लगाए घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर, प्रशासन पर इस मामले को लेकर है आरोप
ABP News
बागपत के तुगाना गांव में तालाब पर अतिक्रमण और सफाई न होने के कारण कई गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है जिसके कारण 20 से ज्यादा परिवार के लोगों ने अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए हैं.
बागपत: लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद बागपत के तुगाना गांव में विकास की तस्वीर नहीं बदल सकी है. गांव में एक तालाब पर अतिक्रमण और सफाई न होने के कारण कई गलियों में गंदा पानी भरा हुआ है, जिसके कारण 20 से ज्यादा परिवार के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है. शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ तो पीड़ित लोगों ने अपने घरों पर मकान बिकाऊ के पोस्टर चिपका दिए हैं. बरसात के दिनों में यह समस्या और भी ज्यादा विकट हो जाती है और पानी के साथ सांप-बिच्छू आदि भी घरों में पहुंच जाते हैं. कई घरों में दरारें आ चुकी है.More Related News

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.

महोबा में महिला की मौत के मामले में नया मोड़, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, दामाद पर आरोप
Mahoba News In Hindi: महिला की मौत के मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट ने केस को नई दिशा दी है, पीएम रिपोर्ट में गोली मारकर हत्या की पुष्टि हुई है. हत्या का आरोप दामाद पर लगी है.











