
बाइक से भारी क्यों होती हैं कारें? राहुल गांधी कुछ समझाने की कर रहे थे कोशिश, BJP ने ली चुटकी
AajTak
राहुल गांधी कोलंबिया के एक विश्वविद्यालय में छात्रों को डिसेंट्रलाइजेशन ऑफ पावर का महत्व समझा रहे थे, जिसके लिए उन्होंने कार और बाइक का उदाहरण दिया. बीजेपी ने राहुल पर तंज कसते हुए कहा कि हार्ले-डेविडसन से लेकर टोयोटा तक के इंजीनियर उनके इस अद्भुत ज्ञान को सुनकर अपनी छाती पीट रहे होंगे.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों दक्षिण अमेरिकी देशों के दौरे पर हैं. कोलंबिया के एक विश्वविद्यालय में दिए गए उनके लेक्चर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह छात्रों को डिसेंट्रलाइजेशन ऑफ पावर (सत्ता का विकेंद्रीकरण) समझा रहे थे. इसके लिए राहुल गांधी उदाहरण के रूप में बाइक और कार के इंजनों और वजन की तुलना कर रहे हैं. बीजेपी ने इसको लेकर कांग्रेस नेता की चुटकी ली और कहा कि हार्ले-डेविडसन से लेकर टोयोटा तक के इंजीनियर उनके 'अद्भुत इंजीनियरिंग ज्ञान' को सुनकर अपनी छाती पीट रहे होंगे.
कोलंबिया के मेडेलिन शहर में स्थित ईआईए विश्वविद्यालय में गत 1 अक्टूबर को एक सेमिनार को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने वहां उपस्थित छात्रों के सामने एक दिलचस्प सवाल रखा. उन्होंने पूछा, 'अगर कार में एक यात्री चल रहा है, तो एक यात्री को ले जाने के लिए कार में 3,000 किलो मेटल की जरूरत होती है. और एक मोटरसाइकिल में 100 किलो मेटल होता है, और वह दो यात्रियों को ले जा सकती है. तो फिर एक मोटरसाइकिल 150 किलो मेटल के साथ दो यात्रियों को क्यों ले जा सकती है और एक कार को एक यात्री को ले जाने के लिए 3,000 किलो मेटल की जरूरत क्यों होती है?'
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने की कोलंबिया में भारतीय कंपनियों के काम की तारीफ, कहा- देखकर हो रहा गर्व
सेमिनार में उपस्थित इंजीनियरिंग छात्रों से इस प्रश्न का उत्तर पूछते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि उनके प्रश्न के केंद्र में दुनियाभर में चल रहा इलेक्ट्रिक व्हीकल ट्रांजिशन (परंपरागत ईंधन से चलने वाले वाहनों की जगह इलेक्ट्रिक वाहनों का लेना) है. दर्शकों में से किसी ने राहुल गांधी के इस सवाल का जवाब देने की कोशिश की, जिस पर कांग्रेस नेता ने कहा, 'नहीं. मेरा सवाल यह है कि कार में ऐसा क्या है कि 3,000 किलो मेटल की जरूरत पड़ती है? इसका जवाब है इंजन. क्योंकि दुर्घटना के समय कार का इंजन टक्कर लगने पर आपकी जान ले लेता है. वहीं मोटरसाइकिल हल्की होती है तो दुर्घटना के समय टक्कर लगने पर उसका इंजन अलग हो जाता है. है ना?'
I haven’t heard this much gibberish in one go. If anyone can decode what Rahul Gandhi is trying to say here, I would be glad to be enlightened. But if you are as amused as I am, rest assured, you are not alone! pic.twitter.com/DlECPO0tcU
राहुल गांधी ने छात्रों को समझाते हुए कहा, 'मोटरसाइकिल से जब किसी चीज की टक्कर होती है, तो इंजन अलग हो जाता है. इसलिए इंजन आपको नुकसान नहीं पहुंचाता. जबकि कार में, जब टक्कर होती है, तो इंजन अंदर आ जाता है. इसलिए पूरी कार को इस तरह डिजाइन किया जाता है कि इंजन आपकी जान ना ले सके.' राहुल ने छात्रों से कहा कि कार की इस समस्या का समाधान इलेक्ट्रिक मोबिलिटी है. उन्होंने कहा, 'इलेक्ट्रिक मोटर को आप कार में कहीं भी लगा सकते हैं. इसलिए, इलेक्ट्रिक मोटर डिसेंट्रलाइजेशन ऑफ पावर है और वास्तव में यही इसका इफेक्ट है. है ना?'

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







