
बाइक से पहुंचा बॉस के घर, आग लगाकर हो गया फुर्र! बताई अजीबोगरीब वजह
AajTak
जब शख्स से पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसने कहा कि 'आत्माओं' के कहने पर इस काम को अंजाम दिया. 54 साल के इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है.
एक शख्स ने अपने बॉस के घर को आग के हवाले कर दिया. शख्स ने बॉस के घर को पूरी तरह जलाकर राख कर दिया. गनीमत ये थी बॉस इस घर में नहीं रह रहा था. उसने हाल ही में इस घर की डील फाइनल की थी. घर में निर्माण कार्य चल रहा था.
हैरत की बात यह है कि जब शख्स से पूछा गया कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उसने कहा कि 'आत्माओं' के कहने पर इस काम को अंजाम दिया. 54 साल के इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसका नाम Thanh Ha है और वो अमेरिका के फ्लोरिडा का रहने वाला है.
nypost.com की रिपोर्ट के मुताबिक, सीसीटीवी कैमरे में आरोपी Thanh Ha को बाइक से निर्माणाधीन घर वाले एरिया में आते देखा गया था. उसने अपनी बाइक किनारे लगाई और फिर सीधे घर के अंदर दाखिल हो गया. वह कपड़े से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश कर रहा था.
करीब पांच मिनट बाद जब वो घर से बाहर निकला, तो उसके पीछे आग की लपटें उठनी शुरू हो गई थीं. यानी वो बॉस के घर में आग लगाकर निकला था. इस दौरान उसे हड़बड़ी में बाइक स्टार्ट कर भागते हुए देखा गया.
Thanh Ha को गिरफ्तार करने वाले अधिकारियों ने बताया कि उसने घर को आग लगाने की बात स्वीकार कर ली है. Thanh ने पुलिसवालों से कहा कि 'आत्माओं' ने उसे ऐसा करने के लिए कहा था. वह बॉस पर गुस्सा नहीं था, ना ही गुस्से में घर को आग लगाई. फिलहाल, आरोपी को आगजनी के आरोप में पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










