
बाइक से कारगिल जाएंगे महाराष्ट्र के युवा, देश के सैनिकों को देंगे खास तोहफा
AajTak
महाराष्ट्र के कई युवाओं ने देश की रक्षा करने वाले हमारे वीर जवानों को रक्षाबंधन की सौगात देने के लिए अनोखा कदम उठाया है. ये युवक 28 हजार राखियां और 750 किलो मिठाइयां लेकर बाइक से कारगिल जाएंगे. उनकी 25,00 किमी यात्रा डोंबिवली से शुरू होगी जो कारगिल पहुंचकर खत्म होगी. ये राखियां और मिठाइयां 28 राज्यों से उनके पास पहुंची हैं. हर राज्य में उनकी एक टीम है.
महाराष्ट्र के कुछ युवा देश की सुरक्षा में तैनात हमारे जवानों को इस बार रक्षाबंधन पर खास तोहफा देंगे. डोंबिवली के कुछ युवक जवानों के लिए 28 हजार राखियां और 750 किलो मिठाई लेकर बाइक से कारगिल जाएंगे. इस दौरान वो दुपहिया वाहन से करीब 2500 किलोमीटर की यात्रा करेंगे. बताया जा रहा है कि ये उनका 17वां साल है. हर साल वो इस तरह जवानों के लिए राखी लेकर जाते हैं.
जानकारी के मुताबिक, डोंबिवली के कुछ युवा देश के सैनिकों के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए डोंबिवली से कारगिल जाएंगे. वो देश के जवानों को बहनों द्वारा भेजी गई करीब 28 हजार राखियां और 750 किलो मिठाइयां पहुचाएंगे. इस यात्रा के दौरान वो डोंबिवली, सूरत, अहमदाबाद, जयपुर, उदयपुर, पाली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, यमुनानगर, दिल्ली राज्यों से होकर बारामुला जाएंगे. वहां जवानों के 7 हेडक्वार्टर में राखी और मिठाई जवानों को देंगे.
17वीं बार जा रहे है जवानों को राखी देने
इस दौरान डोंबिवली के एक युवक रोहित ने बातचीत करते हुए बताया कि यह यात्रा करीब 2,500 किलोमीटर की है. वो 17वीं बार इस तरह की यात्रा करने जा रहे है. सैनिक देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देते हैं. देश की सुरक्षा के लिए वे घर से दूर रहते हैं. इस वजह से देश के बहनों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने ये पहल की है. जवान बॉर्डर पर अपनी बहनों द्वारा भेजी गई राखी का बेसब्री से इंतजार करते हैं. वहीं, कुछ नागरिक विदेश से सीधे जम्मू राखी भेजेंगे.
आर्किटेक्ट, फायर फाइटर भी यात्रा में शामिल
उन्होंने बताया कि स्कूल में रहते हुए सैनिकों के लिए पोस्ट कार्ड भेजे जाते थे. मगर, मन में ये शंका रहती थी कि पोस्ट कार्ड और राखी सैनिकों तक पहुंचे या नहीं. रोहित ने बताया कि इसी वजह से उन्हें सैनिकों के लिए कुछ करने की जरूरत महसूस हुई. इस कारण उन्होंने यह यात्रा शुरू करने का फैसला किया. रोहित का साथ उसके दोस्त प्रेम देसाई ने दिया जो एक आर्किटेक्ट हैं. साथ ही ससून गावड़े भी इस अभियान में हिस्सा लेते हैं. वो पेशे से फायर फाइटर हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







