
बाइक में कार वाला फीचर! इस धांसू तकनीक के साथ आ रही है नई Hero Glamour
AajTak
Hero Glamour Cruise Control: कम्यूटर बाइक में क्रूज़ कंट्रोल सिस्टम को जोड़ना हीरो मोटोकॉर्प का एक अनोखा कदम माना जा रहा है. क्योंकि यह कम्यूटर सेगमेंट में इस फीचर के साथ आने वाली पहली बाइक होगी.
हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में कई नए सेगमेंट में एंट्री की है. अब कंपनी ने अपनी मशहूर बाइक हीरो ग्लैमर को बिल्कुल नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी की है. लॉन्च से पहले कंपनी ने इसका एक टीजर भी जारी किया है. बताया जा रहा है कि, नई ग्लैमर में कंपनी कुछ ख़ास तकनीकी और फीचर्स को शामिल करने जा रही है जो इसे सेग्मेंट में बाकियों से बिल्कुल अलग बनाएगा.
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कंपनी अपनी नई ग्लैमर में क्रूज कंट्रोल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी. हाल के दिनों में इस बाइक को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया था. जिसकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई थीं. तस्वीरों से अंदाजा लगाया गया था कि, हीरो ग्लैमर की टेस्ट यूनिट क्रूज़ कंट्रोल से लैस थी, जो आमतौर पर ज़्यादा पावरफुल इंजन वाली चुनिंदा बाइक्स में ही उपलब्ध होता है.
कम्यूटर बाइक में क्रूज़ कंट्रोल सिस्टम को जोड़ना हीरो मोटोकॉर्प का एक अनोखा कदम माना जा रहा है. क्योंकि यह कम्यूटर सेगमेंट में इस फीचर के साथ आने वाली पहली बाइक होगी.
क्रूज़ कंट्रोल राइडर को बिना थ्रॉटल (एक्सलेटर) के इस्तेमाल के, एक निश्चित स्पीड में रफ्तार को कम किए बिना वाहन को चलते रहने की सुविधा देता है. ये फीचर आमतौर पर कारों में हाइवे पर ड्राइविंग के लिए ख़ासा इस्तेमाल किया जाता है. जहां ट्रैफिक कम होता है और चालक को बार-बार ब्रेक अप्लाई नहीं करना होता है.
हाल के दिनों में सामने आई हीरो ग्लैमर की स्पाई तस्वीरों के अनुसार, क्रूज़ कंट्रोल टॉगल बटन को इग्निशन बटन के नीचे, दाईं ओर के स्विचगियर में दिया गया है. इसके अलावा बाईं ओर का स्विचगियर भी नए डिज़ाइन का है और इसमें नए एलसीडी इंस्ट्रूमेंट पैनल के माध्यम से नेविगेट करने के लिए बटन भी मिलता हैं.
स्पॉट की गई मोटरसाइकिल में बजट कम्यूटर जैसे बेसिक फीचर्स देखने को मिलते हैं. जिसमें बेसिक ट्रिपल-ट्री सेटअप, पारंपरिक आरएसयू टेलिस्कोपिक फोर्क्स, कम्यूटर-ओरिएंटेड फुट पेग्स, साड़ी गार्ड, पूरी तरह से बंद चेन कवर, सिंगल-पीस सीट और पिलर राइडर्स (पीछे बैठने वाले यात्री) के लिए एक रियर ग्रैब रेल दिया गया है.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.










