
बाइक तो छोड़िए कार में भी हेलमेट पहनता है ये शख्स, वजह कर देगी हैरान
AajTak
उत्तर प्रदेश के झांसी में हेलमेट एक शख्स बाइक ही नहीं कार में भी हेलमेट लगाकर चलता है. इसकी वजह पूछने पर बताया कि बीते दिनों कार में हेलमेट न लगाने की वजह से चालान कर दिया गया था. अब एहतियात बरत रहा हूं. फिलहाल नगर निगम आयुक्त ने इस मामले की जांच कराने की बात कही है.
उत्तर प्रदेश के झांसी में यातायात विभाग के कारनामे से एक कार चालक हैरान रह गया. नगर निगम में स्थित यातायात के आईटीएनएस विभाग ने हेलमेट न लगाने पर कार का चालान कर दिया. इससे आहत होकर कार चालक हेलमेट लगाकर कार चला रहा है.
जानकारी के अनुसार, झांसी के आवास विकास में रहने वाले राहुल मिश्रा अपनी कार हेलमेट लगाकर चला रहे हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान हो जाते हैं. राहुल के हेलमेट लगाकर कार चलाने के पीछे खास वजह है.
नगर निगम और यातायात विभाग ने हेलमेट न लगाने की वजह से इनकी कार यूपी 93 बीएल 3132 का चालान कर दिया. नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने कहा कि अभी मामला संज्ञान में आया है. डेली हजारों चालान होते हैं, ये कैसे हो गया, इसको चेक कराया जा रहा है. समुचित कार्रवाई की जाएगी.
यह भी पढ़ेंः UP पुलिस का कारनामा, कार में हेलमेट न पहनने पर कटा हजार रुपये का चालान
राहुल ने कहा कि मुझे अभी कुछ दिन पहले एक चालान प्राप्त हुआ था, उसमें कहा गया कि आप कार में बिना हेलमेट के ड्राइव करने का अपराध कर रहे हैं. झांसी में बेबुनियाद हजारों चालान हो रहे हैं, इसलिए अब चालान से बचने के लिए में हेलमेट पहनकर कार चलाता हूं.
पहले भी हेलमेट न लगाने पर कार चालकों के हो चुके हैं चालान

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









