
बाइक चोरी होने पर सोशल मीडिया पर बयां किया दर्द, भावुक पोस्ट पढ़कर चोर ने लौटा दी मोटरसाइकिल
AajTak
बाइक चोरी होने के बाद शख्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि श्रीमान सज्जन चोर, आप मेरी बाइक तो लेकर चले गए हैं, लेकिन बिना चाबी और आरसी बुक के आपको बाइक चलाने में दिक्कत होगी तो बाइक की चाबी और आरसी बुक पार्किंग में जनरेटर के ऊपर कोने में रखी है, जिसे आप ले जाए. आप मेरी चिंता मत करना, मैं साइकिल से भी गुजारा कर लूंगा.
चोरी की घटनाएं तो आपने बहुत सी सुनी और देखी होंगी, लेकिन गुजरात के सूरत से चोरी की ऐसी घटना सामने आई है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे. दरअसल, एक शख्स ने अपनी बाइक चोरी होने के बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखी. जब ये पोस्ट चोर ने पढ़ी तो उस शख्स को बाइक लौटा दी.
बाइक चोरी होने के बाद शख्स ने सोशल मीडिया पर लिखा कि श्रीमान सज्जन चोर, आप मेरी बाइक तो लेकर चले गए हैं, लेकिन बिना चाबी और आरसी बुक के आपको बाइक चलाने में दिक्कत होगी तो बाइक की चाबी और आरसी बुक पार्किंग में जनरेटर के ऊपर कोने में रखी है, जिसे आप ले जाए. आप मेरी चिंता मत करना, मैं साइकिल से भी गुजारा कर लूंगा. बाइक मालिक की सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट जब उस चोर तक पहुंची तो चोर 2 दिन के भीतर चोरी हुई बाइक को वापस उसी जगह पार्क करके चला गया. बाइक चोरी करने वाले ईमानदार चोर यह पूरा वाकिया सीसीटीवी में कैद हुआ है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.








