
बाइक किसकी, RDX कहां से आया... जांच में कोर्ट को मिलीं वो 5 खामियां जिससे बरी हुए मालेगांव ब्लास्ट के आरोपी
AajTak
मालेगांव धमाके में इस्तेमाल दोपहिया वाहन पर बम लगाए जाने का आरोप था. ATS ने दावा किया था कि वह स्कूटर साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का था, लेकिन कोर्ट ने कहा कि उस वाहन का चेसिस और इंजन नंबर पूरी तरह स्पष्ट नहीं थे. कोर्ट ने पूरी जांच में इस तरह की कई खामियां पाईं.
महाराष्ट्र के मालेगांव में 29 सितंबर 2008 को हुए बम धमाकों में 6 लोगों की मौत के लगभग 17 साल बाद मुंबई की एक विशेष अदालत ने गुरुवार को बीजेपी की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सभी सात आरोपियों को यह कहते हुए बरी कर दिया कि उनके खिलाफ ‘कोई विश्वसनीय और ठोस सबूत नहीं हैं.’
विशेष NIA अदालत ने अभियोजन पक्ष के दावों में कई बड़ी खामियां पाईं, जिसके चलते सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया गया. कोर्ट ने जांच एजेंसियों (ATS और NIA) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं.
फैसले के बाद, प्रज्ञा ठाकुर, कर्नल पुरोहित और अन्य पांच आरोपियों ने विशेष एनआईए न्यायाधीश ए.के. लाहोटी और अपने वकीलों का आभार व्यक्त किया. वहीं इस पूरे मामले में कोर्ट ने ATS/NIA जांच में 5 प्रमुख खामियां पाईं जो इस प्रकार है:
1. दोपहिया वाहन और बम पर सवालिया निशान: ATS ने दावा किया था कि जिस दोपहिया वाहन (मोटरसाइकिल) पर बम बांधा गया था, वह साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर की थी. हालांकि, अदालत ने पाया कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था और उसके चेसिस व इंजन नंबर पूरी तरह स्पष्ट नहीं थे. जिससे उसकी निर्णायक पहचान संभव नहीं थी. विशेष न्यायाधीश ए.के. लाहोटी ने स्पष्ट किया, "इस मामले में, नंबर अधूरे थे. इस आधार पर निश्चितता स्थापित करना विश्वसनीय साक्ष्य के बिना संभव नहीं है."
कोर्ट ने यह भी पाया कि साध्वी प्रज्ञा घटना से दो साल पहले ही 'संन्यासी' बन चुकी थीं. न्यायाधीश ने कहा कि यह दिखाने के लिए कोई विश्वसनीय सबूत नहीं है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर वाहन की मालिक थीं या उनके पास वह तत्काल कब्जे में था.
यह भी पढ़ें: मालेगांव 2008 ब्लास्ट केस: NIA कोर्ट ने कहा– सबूतों में खामियां, कई आरोप साबित नहीं हुए

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






