
बांस-बल्ली के सहारे महिला थाने की छत, जर्जर बिल्डिंग में ड्यूटी करने को मजबूर पुलिसकर्मी
AajTak
सोनीपत के गोहाना महिला थाना चल रहा है. राज्य की महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए महिला थानों का निर्माण कर महिला थाने खोले गए थे, लेकिन प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा देने वाली महिला पुलिस सुरक्षा राम भरोसे है और कभी भी हादसे का शिकार हो सकती हैं.
हरियाणा में महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने स्पेशल महिला थाने खोले थे, लेकिन अब कई पुलिस थानों की हालत जर्जर हो गई है और इस ओर प्रदेश सरकार का कोई ध्यान नहीं है. इमारतों की हालत जर्जर हो गई है. इसके कारण वहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों की जान हमेशा खतरे में बनी रहती है. सोनीपत के गोहाना में महिला थाने की ऐसी ही हालत है. आलम यह है कि इमारत की मरम्मत कराने की जगह पर जर्जर छत को बांस-बल्ली के सहारे टिका दिया गया है.
दरअसल, सोनीपत के गोहाना महिला थाना चल रहा है. राज्य की महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए महिला थानों का निर्माण कर महिला थाने खोले गए थे, लेकिन प्रदेश की महिलाओं को सुरक्षा देने वाली महिला पुलिस सुरक्षा राम भरोसे है और कभी भी हादसे का शिकार हो सकती हैं.
देखें वीडियो...
इसके बावजूद भी यहां महिला पुलिसकर्मी रोजाना कार्य कर रहे हैं. इस मामले में जब सोनीपत पुलिस की हालत अधिकारियों से बातचीत की गई तो उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली और प्रदेश के गृहमंत्री अनिल विज ने जल्द हालात सुधारने का आश्वासन दिया. प्रदेश के गृहमंत्री जब सवाल किया गया कि गोहाना महिला थाने के हालत जर्जर हो चुके हैं तो उन्होंने कहा कि सभी थानों के हालात सुधरे जा रहे हैं या तो थानों को नया बनाया जा रहा है, जिन थानों की हालत खराब है उन्हें जल्द सुधरा जाएगा.

हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी आग से इलाके में भय फैल गया. यह आग मैत्रीवनम के नीलगिरी ब्लॉक भवन की चौथी मंजिल पर लगी थी, जहां छात्रों को पढ़ाया जाता था. तत्काल आग बुझाने वाली टीम ने मौके पर पहुंचकर आग को नियंत्रित किया और छात्रों तथा लोगों को सुरक्षित निकाला. घटना से परिसर में अफरा-तफरी मच गई, जिससे आसपास के लोग चिंतित हो गए।.

राजधानी के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में चल रहे हाई-प्रोफाइल 'एआई इम्पैक्ट समिट' (AI Impact Summit) के दौरान आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुरक्षा घेरा तोड़कर परिसर के भीतर प्रवेश कर लिया. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आक्रामक नारेबाजी की और

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.







