
बांग्लादेश: समुद्र का बढ़ता जल स्तर महिलाओं को सेक्स वर्कर बनने पर कर रहा मजबूर
AajTak
बांग्लादेश के दक्षिण पश्चिम तट पर जो वेश्यालय बने हैं वहां महिलाओं को "लड़कियां" कहा जाता है और घर 'काम' की जगह हैं, आराम की नहीं. वहां पहुंचने के बाद रिपोर्टर को भी वहां की महिलाओं ने पहले विदेशी ग्राहक समझ लिया. जब रिपोर्टर ने महिला को अपनी पहचान बताई तो एक महिला ने वहां रहने वाली तमाम महिलाओं की सच्चाई से उसे अवगत कराया जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
बांग्लादेश में समुद्र का बढ़ता जल स्तर वहां कई महिलाओं को सेक्स वर्कर बनने पर मजबूर कर रहा है. यह पढ़कर आपको थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है लेकिन पूरी तरह सत्य है. स्काई न्यूज ने ऐसे इलाकों में 6 महीने तक काम करने के बाद अपनी रिपोर्ट में ये दावा किया है. रिपोर्ट के मुताबिक समुद्र के बढ़ते जलस्तर की वजह से बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिम तट पर महिलाओं को जीवित रहने के लिए इस काम को करने पर बाध्य होना पड़ रहा है. (सभी तस्वीरें - Getty) स्काई न्यूज ने बताया कि दक्षिण पश्चिम तट पर जो वेश्यालय बने हैं वहां महिलाओं को "लड़कियां" कहा जाता है और घर 'काम' की जगह हैं, आराम की नहीं. वहां पहुंचने के बाद रिपोर्टर को भी महिलाओं ने पहले विदेशी ग्राहक समझ लिया. जब रिपोर्टर ने महिला को अपनी पहचान बताई तो एक महिला ने वहां रहने वाली तमाम महिलाओं की सच्चाई से उसे अवगत कराया जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. वहां प्रवीण नाम की महिला ने बताया कि कैसे समुद्र के बढ़ते जल स्तर, नदी के कटाव और चक्रवातों से उसके परिवार के घर और खेत नष्ट हो गए थे. महिला ने बताया कि वह उस वक्त 15 साल की थी और परिवार को पैसों की जरूरत थी. फिर एक दिन, एक महिला उनके पास आई और कहा, अगर वो उसके साथ जाएगी तो वो उसे एक कपड़ा कारखाने में नौकरी दिला देगी. लेकिन प्रवीण को फैक्ट्री में काम दिलाने की जगह महिला ने बनिशंता के वेश्यालय में बेच दिया. बनिशंता बांग्लादेश के सबसे पुराने वेश्यालयों में से एक है, जो पास के मोंगला बंदरगाह के पास ग्राहकों को आकर्षित करता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










