
बांग्लादेश में Cyclone Hamoon का कहर, 3 लोगों की मौत, अब मिजोरम में असर! देखें लोकेशन
AajTak
बंगाल की खाड़ी में 130 से 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं से भरा अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान अब कमजोर पड़ गया है. इस चक्रवाती तूफान का कहर बांग्लादेश में देखने को मिला है. वहीं, इसके असर से भारत के मिजोरम, तमिलनाडु और तटीय इलाकों का मौसम बदला है.
बांग्लादेश के समुद्री तट से टकराए हमून तूफान ने कई इलाकों में कहर बरपाया है. इससे तीन लोगों की मौत हो गई है और सैकड़ों घर क्षतिग्रस्त हुए हैं. तूफान के खतरनाक असर के चलते लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया जा रहा है. हालांकि, अब चक्रवात हमून कमजोर हो गया है और भारत के मिजोरम के दक्षिण में एक दबाव के रूप में मौजूद है. मिजोरम में इस चक्रवाती तूफान के असर से तेज हवाएं और बारिश देखने को मिल रही है.
बांग्लादेश तट से टकराया
मौसम विभाग (IMD) के रात के 9 बजे के अपडेट के मुताबिक, डिप्रेशन (बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान हमून के अवशेष) उत्तरी मिजोरम और उससे सटे मणिपुर और म्यांमार पर एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में कमजोर हो गया है. इसके उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर बढ़ने और अगले 12 घंटों के दौरान और कमजोर होने की संभावना है.
बंगाल की खाड़ी में पनपा तूफान
बता दें कि पिछले दिनों बंगाल की खाड़ी में 130 से 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं से भरा हुआ अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान पनपा. हालांकि, जमीन तक आते-आते ये कमजोर होकर एक चक्रवाती तूफान में बदल गया और हवा की गति 75 किमी प्रति घंटे से 85 किमी प्रति घंटे के बीच बढ़कर 95 किमी प्रति घंटे तक रही.
अब भारत के इन राज्यों पर असर

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











