
बांग्लादेश में हिंदुओं पर थम नहीं रहे हमले, उधर धर्मगुरुओं से सिर्फ बैठक कर शांति का दिखावा कर रहे मोहम्मद यूनुस
AajTak
मोहम्मद यूनुस ने धार्मिक गुरुओं से मुलाकात कर कहा कि अल्पसंख्यकों पर हमले का मामला फिर सामने आया है. लेकिन वास्तविकता और विदेशी मीडिया में छप रही खबरों में जमीन-आसमान का अंतर है.
बांग्लादेश में हिंदुओं पर जारी हमलों के बीच देश की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस ने धार्मिक गुरुओं से मुलाकात की. उन्होंने धार्मिक गुरुओं से मुलाकात कर देश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों की सटीक जानकारी मांगी.
मोहम्मद यूनुस ने धार्मिक गुरुओं से मुलाकात कर कहा कि अल्पसंख्यकों पर हमले का मामला फिर सामने आया है. लेकिन वास्तविकता और विदेशी मीडिया में छप रही खबरों में जमीन-आसमान का अंतर है.
उन्होंने कहा कि हम इस संबंध में सटीक जानकारी चाहते हैं और इस जानकारी को हासिल करने की प्रक्रिया स्थापति करना चाहते हैं. हालांकि, मुहम्मद यूनुस ने किसी विशेष विदेशी मीडिया का उल्लेख नहीं किया लेकिन उनकी अंतरिम कैबिनेट के कई सहयोगी भारतीय मीडिया के एक वर्ग पर भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाते हैं.
यूनुस ने मुस्लिम, हिंदू, ईसाई और बौद्ध समुदायों के धर्मगुरुओं की एक मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि विदेशी मीडिया में छप रही खबरों को पढ़ने के बाद मेरे दिमाग में कई सवाल उमड़ रहे थे, जिसके बाद मैंने यह मीटिंग बुलाई है. हम मीडिया में छप रही खबरों के संबंध में सटीक जानकारी इकट्ठा करने के लिए धार्मिक गुरुओं से सहयोग चाहते हैं.
उन्होंने कहा कि हमारे उद्देश्यों के बीच में कोई अंतर नहीं है. कृपया हमें बताइए कि हमें सटीक जानकारी कैसे मिलेगी. कई बार आधिकारिक सूचना से भी कोई लाभ नहीं होता. यूनुस ने कहा कि बांग्लादेश के सभी नागरिकों के पास समान अधिकार हैं और ये सरकार की जिम्मेदारी है कि उनके अधिकारों की सुरक्षा की जाए.
उन्होंने कहा कि अगर अल्पसंख्यकों पर हमले की घटना होती है तो इस तरह की घटनाओं की जानकारी तुरंत इकट्ठा की जानी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए. मुझे लगता है कि बांग्लादेश के अधिकतर लोग मुझसे सहमत होंगे. मतभेदों के बावजूद हम एक दूसरे के दुश्मन नहीं हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









