
बांग्लादेश में हालात बदतर... PM मोदी से मिलने पहुंचे विदेश मंत्री एस जयशंकर, हिंसा और प्रदर्शन पर दे सकते हैं ब्रीफिंग
AajTak
विदेश मंत्री जयशंकर जी-7 समिट में भाग लेकर भारत लौट आए हैं. स्वदेश लौटने के बाद उन्होंने संसद में पीएम मोदी से मुलाकात कर चर्चा की है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बांग्लादेश में पैदा हुए हालातों पर भी चर्चा हो सकती है.
विदेश मंत्री एस जयशंकर G7 समिट आउटरीच में हिस्सा लेने के बाद इटली से स्वदेश लौट आए हैं. भारत लौटने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर इस बारे में चर्चा की है. बताया जा रहा है कि पीएम और विदेश मंत्री की ये बैठक संसद में चल रही है.
सूत्रों की मानें तो पीएम मोदी बैठक में विदेश मंत्री से बांग्लादेश में उभरते हालातों को लेकर भी चर्चा होने की संभावनाएं हैं.
वहीं, बांग्लादेश में इस्कॉन की एक्टिविटी पर बैन लगाने के लिए अधिकारियों द्वारा उठाए गए कदमों पर बांग्लादेश के हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वत:संज्ञान लेते हुए इस्कॉन की एक्टिविटी पर बैन लगाने से का आदेश पारित करने से इनकार कर दिया है.
बांग्लादेश में इस्कॉन यूनिट का यू-टर्न
बांग्लादेश इस्कॉन यूनिट ने चिन्मय प्रभु के बयान से यू-टर्न ले लिया है. उनके बयान का उनका निजी विचार करार दिया है. बांग्लादेश इस्कॉन के महासचिव चारु चंद्र दास ने संगठन को चिन्मय प्रभु दास से अलग कर लिया है. उन्होंने कहा कि इस्कॉन बांग्लादेश उनके शब्दों या कार्यों की जिम्मेदारी नहीं लेगा. चिन्मय कृष्ण दास इस्कॉन बांग्लादेश के प्रवक्ता नहीं हैं और इसलिए उनकी टिप्पणी पूरी तरह से उनकी निजी है. चारु चंद्र दास ने आज सुबह ढाका में एक संवाददाता सम्मेलन में यह बात कही हैं.
सनातन संस्था दाखिल करेगी जमानत याचिका

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











