
बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ दूसरा केस दर्ज, अपहरण से जुड़ा है 9 साल पुराना मामला
AajTak
रिपोर्ट में एडवोकेट सोहेल राणा के हवाले से कहा गया है कि 10 फरवरी 2015 को मुझे उत्तरा के सेक्टर 5 से हिरासत में लिया गया और जबरन एक गाड़ी में बैठा दिया गया था, जैसे ही मैं कार के अंदर गया, मेरे कानों और प्राइवेट पार्ट में बिजली के झटके देकर मुझे बेहोश कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि उस दौरान मुझे कई तरह की क्रूर यातनाएं दी गई. आखिरकार मुझे अगस्त में राजशाही के गोदागरी में रिहा कर दिया गया.
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके मंत्रिमंडल के पूर्व मंत्रियों समेत कई लोगों के खिलाफ एक वकील के अपहरण के आरोप में केस दर्ज किया गया है. बता दें कि शेख हसीना (76 साल) के इस्तीफा देने के बाद उनके खिलाफ यह दूसरा मामला है.
द डेली स्टार अखबार की रिपोर्ट के अनुसार जबरन गायब किए जाने के मामले में पीड़ित सुप्रीम कोर्ट के वकील सोहेल राणा ने केस आवेदन दायर किया है. ढाका मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट फरजाना शकीला सुमू चौधरी की अदालत ने केस दर्ज करने का आदेश दिया.
इस मामले में शेख हसीना के तत्कालीन मंत्रिमंडल के पूर्व गृहमंत्री असदुज्जमां खान, पूर्व कानून मंत्री अनीसुल हक, पूर्व पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) शाहिदुल हक, रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) की पूर्व महानिदेशक बेनजीर अहमद और आरएबी के 25 अज्ञात सदस्य शामिल हैं.
रिपोर्ट में एडवोकेट सोहेल राणा के हवाले से कहा गया है कि 10 फरवरी 2015 को मुझे उत्तरा के सेक्टर 5 से हिरासत में लिया गया और जबरन एक गाड़ी में बैठा दिया गया था, जैसे ही मैं कार के अंदर गया, मेरे कानों और प्राइवेट पार्ट में बिजली के झटके देकर मुझे बेहोश कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि उस दौरान मुझे कई तरह की क्रूर यातनाएं दी गई. आखिरकार मुझे अगस्त में राजशाही के गोदागरी में रिहा कर दिया गया.
बता दें कि इससे पहले शेख हसीना और 6 अन्य आरोपियों के खिलाफ पिछले महीने हिंसक झड़पों के दौरान एक किराना दुकान के मालिक की मौत के मामले में हत्या का मामला दर्ज किया गया था. 5 अगस्त को शेख हसीना सरकार के इस्तीफे के बाद देशभर में भड़की हिंसक घटनाओं में बांग्लादेश में 230 से अधिक लोग मारे गए थे. जबकि जुलाई में आरक्षण विरोधी प्रदर्शनों के शुरू होने के बाद से बांग्लादेश में मरने वालों की संख्या 560 हो गई थी.
शेख हसीना के नेतृत्व वाली सरकार के पतन के बाद एक अंतरिम सरकार का गठन किया गया और इसके मुख्य सलाहकार 84 वर्षीय नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद यूनुस ने पिछले सप्ताह अपने 16 सदस्यीय सलाहकार परिषद के विभागों की घोषणा की थी.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








