
बांग्लादेश में नहीं कम हो रहीं हिंदुओं की मुश्किलें, अब दुर्गा पूजा मनाने पर कट्टरपंथी संगठनों ने दी चेतावनी
AajTak
ढाका समेत बांग्लादेश के अलग-अलग इलाकों में मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन अल्पसंख्यक हिंदुओं के पर्व दुर्गा पूजा के खिलाफ मुहिम छेड़ रहे हैं. ढाका के कई इलाकों में कट्टरपंथी संगठनों के लोग हाथों में बैनर पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिन पर लिखा है, 'पूजा पाठ के नाम पर सड़कों को बाधित करने की इजाजत नहीं दी जाएगी.'
बांग्लादेश में नई सरकार आ गई है और इस नई सरकार के साथ-साथ कट्टरपंथी संगठनों के हौसले भी बुलंद हो रहे हैं. जिन संगठनों पर शेख हसीना की सरकार ने बना लगाए थे, अब वही बंगाली समाज के सबसे बड़े त्योहार दुर्गा पूजा में खलल डालने की कोशिश में जुट गए हैं. दरअसल, बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय हाल ही में हुई हिंसा से उबरने की कोशिश करने के साथ-साथ आगामी दुर्गा पूजा की तैयारी में जुट गया है. लेकिन हालत चिंताजनक हो रहे हैं क्योंकि कट्टरपंथी संगठन अब दुर्गा पूजा पर्व के खिलाफ सड़कों पर उतरने लगे हैं.
ढाका समेत बांग्लादेश के अलग-अलग इलाकों में मुस्लिम कट्टरपंथी संगठन अल्पसंख्यक हिंदुओं के पर्व दुर्गा पूजा के खिलाफ मुहिम छेड़ रहे हैं. ढाका के कई इलाकों में कट्टरपंथी संगठनों के लोग हाथों में बैनर पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, जिन पर लिखा है, 'पूजा पाठ के नाम पर सड़कों को बाधित करने की इजाजत नहीं दी जाएगी.'
कट्टरपंथी संगठनों का कहना है कि मंदिरों में मदिरापान की अनुमति नहीं दी जाएगी. साथ ही प्रदूषण से बचने के लिए नदी तालाब में मूर्तियों का विसर्जन भी नहीं होने दिया जाएगा. इतना ही नहीं, जिन सार्वजनिक मैदानों में वर्षों से दुर्गा पूजा के लिए बड़े पंडाल बनते रहे हैं और जहां पर्व मनाया जाता रहा, वहां अब पर्व मनाने की अनुमति न देने के लिए भी मुस्लिम संगठन मार्च कर रहे हैं. बांग्लादेश में कई जगहों पर पंडाल और मूर्तियों को तोड़ा जा रहा है. खुलना जैसे इलाके में कई मंदिरों में पर्चे फेके गए हैं, जहां उन्हें कहा गया है कि अगर दुर्गा पूजा मनानी है तो 5 लाख टका देना होगा.
आगामी दुर्गा पूजा को लेकर इंसाफ कीमकारी छात्र-जनता नामक संगठन ने 16 सूत्री मांगें उठाई हैं. जो इस बात की ओर इशारा कर रहे हैं कि बांग्लादेश में आने वाला दुर्गा पूजा का पर्व हिंदू समुदाय के लिए बेहद मुश्किल भरा हो सकता है. ये मांगें हैं-
1. धर्म अलग है, त्यौहार भी अलग है. इसलिए किसी भी मंदिर में दुर्गा पूजा को सार्वजनिन बताने वाला कोई साइन बोर्ड नहीं लगाया जा सकता.
2. हर जगह सड़क जाम कर पूजा करने की इजाजत नहीं होगी. पूजा मंदिर के अंदर ही करनी चाहिए.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








