बांग्लादेश में दुर्गा पूजा पंडाल और मंदिरों पर हमले के बाद PM शेख हसीना ने दी चेतावनी
AajTak
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने का मामला सामने आया है. बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, दुर्गा पूजा समारोह के दौरान कुछ उपद्रवियों ने हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की है. रिपोर्ट्स के अनुसार, एक फेसबुक पोस्ट में कुरान के कथित अपमान के कारण हिंसा भड़की थी और इसके बाद कई दुर्गा पूजा पंडालों में तोड़फोड़ हुई जिसके बाद भारी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है.
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा समारोह के दौरान हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाने का मामला सामने आया है. इस हमले के बाद बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने तीखी आलोचना की है. शेख हसीना ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि जो कोई भी इस हमले में शामिल है, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. शेख हसीना ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किस धर्म के लोग थे.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









