
बांग्लादेश में चुनाव आयोग की नई टीम गठित, आयुक्त समेत 5 लोगों ने ली शपथ
AajTak
नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नसीरुद्दीन के साथ चार अन्य चुनाव आयुक्तों ने अपना पदभार संभाला. बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के खिलाफ जब छात्रों का प्रदर्शन हुआ था तब चुनाव आयोग वे इस्तीफा दे दिया था.
बांग्लादेश में तख्तापलट के करीब 3 महीने बाद रविवार को नए चुनाव आयुक्तों ने शपथ ली. नवनियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त एएमएम नसीरुद्दीन के साथ चार अन्य चुनाव आयुक्तों ने अपना पदभार संभाला. बता दें कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के खिलाफ जब छात्रों का प्रदर्शन हुआ था तब चुनाव आयोग वे इस्तीफा दे दिया था.
चीफ जस्टिस सैयद रेफात अहमद ने सुप्रीम कोर्ट के जज लाउंज में एक समारोह में इस नए आयोग को शपथ दिलाई. इस मौके पर हाईकोर्ट के जज और अन्य संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे. बता दें कि यह शपथ ग्रहण समारोह ऐसे समय में हुआ है जब अंतरिम सरकार की एक समिति ने चुनाव आयोग के नए प्रमुख और अन्य सदस्य के नामों की सिफारिश की थी. इस समिति के सदस्यों में पूर्व सरकारी कर्मचारी, सैन्य अधिकारी और निचली न्यायपालिका के जज शामिल हैं.
कौन हैं बांग्लादेश के नए चुनाव आयुक्त
नए मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) की बात करें तो वह एक रिटायर्ड सरकारी सचिव हैं. चुनाव आयोग के चार अन्य सदस्यों में रिटायर्ड जिला न्यायधीश मोहम्मद अनवरुल इस्लाम सरकार और अब्दुर रहमानेल मसूद, सेवानिवृत्त सरकारी सचिव बेगम ताहमिदा अहमद और सेवानिवृत्त सेना के ब्रिगेडियर जनरल अबुल फजल मोहम्मद सना उल्लाह शामिल हैं. राष्ट्रपति मोहम्मद शाहबुद्दीन ने 21 नवंबर को नए आयोग की नियुक्ति की थी.यह भी पढ़ें: 'वोट को जान से ज्यादा कीमती...' राम गोपाल यादव ने यूपी उपचुनाव की तुलना बांग्लादेश से की
5 सितंबर से खाली था पद
यह आयोग 5 सितंबर से खाली था जब पूर्व चुनाव आयोग के सदस्यों ने शेख हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार के पतन के बाद अपने इस्तीफे दे दिए थे. अधिकारियों ने बताया कि 1972 में स्थापित होने के बाद से आयोग इस तरह लंबे समय तक खाली कभी नहीं रहा.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








