
बांग्लादेश: दिग्गज महिला पत्रकार को कट्टरपंथियों ने घेरा, इंडियन एजेंट बताकर टूट पड़े, बुलानी पड़ी पुलिस
AajTak
बांग्लादेश में हसीना सरकार के पतन के बाद भीड़ द्वारा पत्रकारों को निशाना बनाए जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं. दर्जनों पत्रकारों को आलोचनाओं, पक्षपात के आरोपों और कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. नोबेल विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने कई पत्रकारों की मान्यता रद्द कर दी है, और कई पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है.
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में एक महिला पत्रकार को भीड़ ने घेर लिया और कुछ देर तक बंधक बनाकर रखा. पुलिस ने उसे भीड़ के बीच से बचाया. यह घटना शनिवार को कवारन बाजार इलाके में उस समय घटी, जब टीवी की प्रतिष्ठित हस्ती मुन्नी साहा एक मीडिया कंपनी के ऑफिस से निकल रही थीं. भीड़ ने मुन्नी साहा पर भारतीय एजेंट और अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना का समर्थक होने का आरोप लगाया.
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पत्रकार मुन्नी साहा की कार को भीड़ ने रोक लिया था और उनके साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा. साहा पुलिस की गाड़ी में बैठकर वहां से निकलीं, जबकि भीड़ उनके खिलाफ नारे लगाती रही. साहा को पहले तेजगांव पुलिस स्टेशन ले जाया गया और यहां से ढाका मेट्रोपॉलिटन डिटेक्टिव ब्रांच कार्यालय में लाया गया. इससे ऑनलाइन अटकलों को बल मिला कि उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है.
हालांकि, पुलिस ने बाद में स्पष्ट किया कि वरिष्ठ पत्रकार मुन्नी साहा को हिरासत में नहीं लिया गया था, और रविवार सुबह रिहा कर दिया गया. साहा ने बताया कि भीड़ ने उन्हें जब घेर रखा था, तो उन्हें पैनिक अटैक आया और वह बीमार पड़ गई थीं. एक पुलिस अधिकारी ने बांग्लादेशी समाचार आउटलेट डेली ऑब्जर्वर को बताया, 'पुलिस ने मुन्नी साहा को हिरासत में नहीं लिया. कवारन बाजार में लोगों की भीड़ ने उन्हें घेर लिया था. तेजगांव पुलिस उन्हें सुरक्षा कारणों से डिटेक्टिव ब्रांच कार्यालय ले गई थी.'
अधिकारी ने कहा कि मुन्नी साहा चार मामलों में आरोपी हैं. उन्हें जमानत लेने और भविष्य के पुलिस समन का पालन करने के लिए अदालत में पेश होना होगा. पत्रकार साहा को परेशान करने वाली भीड़ के खिलाफ कार्रवाई के संबंध में पुलिस की ओर से कोई बयान नहीं आया है. बता दें कि बांग्लादेश में हसीना सरकार के पतन के बाद भीड़ द्वारा पत्रकारों को निशाना बनाए जाने के कई मामले सामने आ चुके हैं.
दर्जनों पत्रकारों को आलोचनाओं, पक्षपात के आरोपों और कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा है. नोबेल विजेता मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने कई पत्रकारों की मान्यता रद्द कर दी है, और कई पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. हाल के दिनों में प्रोथोम अलो (Prothom Alo) और डेली स्टार (Daily Star) जैसे प्रमुख समाचार पत्रों के कार्यालयों के बाहर विरोध प्रदर्शन देखा गया है.

इजरायल की Haifa Refinery पर हुए ईरानी हमले में अहम बाहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा है. हमला रिफाइनरी से जुड़े एक थर्ड-पार्टी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हुआ, जो ऑपरेशन के लिए जरूरी था. कंपनी के मुताबिक, कुछ दिनों में फिर से पूरी तरह संचालन शुरू होने की उम्मीद है. ज्यादातर प्रोडक्शन यूनिट्स फिलहाल चालू हैं. देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भले ही मीडिया के सामने सेना भेजने की बात से इनकार किया हो, लेकिन 2,200 मरीन सैनिकों के साथ यूएसएस त्रिपोली युद्धपोत का मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ना कुछ और ही इशारा कर रहा है. ट्रंप का मुख्य मकसद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के तेल मार्ग को ईरान के कब्जे से छुड़ाना और वहां दबे यूरेनियम भंडार को सुरक्षित करना है. अगर ये सेना तैनात होती है, तो यह पिछले दो दशकों में अमेरिका का सबसे बड़ा सैन्य कदम होगा.

महायुद्ध तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है...लेकिन बम-बारूद-गोले थम ही नहीं रहे ..। कहां तो युद्ध ईरान को न्यूक्लियर पावर बनने से रोकने के लिए शुरू हुआ...और कहां ये जंग तेल युद्ध बनकर दुनिया को धधका रहा है...। समझ नहीं आ रहा कि ये जंग किसे धुरंधर बना रहा...एक तरफ तबाही है...तो दूसरी तरफ तेल-गैस-हीलियम संकट...जो हर घर...हर परिवार पर असर डाल रहा है..

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध में अब तेल-गैस के ठिकानों पर हमले से तनाव बढ़ गया है. पूरे दुनिया पर ऊर्जा का संकट बढ़ता जा रहा है. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में पहले ही उथल-पुथल मची है. अब दोनों ओर से ताजा हमलों से पूरी दुनिया महंगाई के बड़े संकट की ओर बढ़ती जा रही है. देखें लंच ब्रेक.

चाहे हालात शांति के हों या युद्ध जैसे तनावपूर्ण, जिंदगी कभी नहीं रुकती, इसकी मिसाल लेबनान में देखने को मिली. मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच यहां दुनिया के अलग-अलग देशों से आए हजारों लोग, जो काम के सिलसिले में लेबनान में रह रहे हैं, उन्होंने इजरायली हमलों और तमाम चुनौतियों के बावजूद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे उत्साह के साथ मनाया. संघर्ष और अनिश्चितता के बीच भी लोगों ने एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा कीं.

होर्मुज को लेकर तनातनी जारी है. इस बीच छह देशों ने एक बयान जारी किया है ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और नीदरलैंड्स ने कहा है कि वे हॉर्मुज़ में सुरक्षित मार्ग सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं. हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस ने बाद में स्पष्ट किया कि वे तत्काल किसी सैन्य सहायता की बात नहीं कर रहे हैं. इन देशों ने क्या शर्त रखी है. जानें.







