
बांग्लादेश: चाय की दुकान पर पैगंबर को लेकर हुई बहस, हिंदू परिवार के घर पर भीड़ का हमला
AajTak
बांग्लादेश में एक हिंदू परिवार के घर पर भीड़ ने हमला कर दिया. हमले में कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि परिवार के लोगों ने भागकर अपने पड़ोसी के घर शरण ले ली थी. पुलिस ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करनी पड़ी है.
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी से शुरू हुए विवाद के कारण भारत में आए दिन विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं. पड़ोसी देश बांग्लादेश में भी इस विवाद के कारण सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ता दिख रहा है. रविवार को एक हिंदू परिवार के घर पर भीड़ ने हमला कर दिया. ये हमला बागेरबाट के चीतलमारी इलाके में हुआ जिसे लेकर वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और वहां रह रहे हिंदुओं में डर का माहौल है.
ढाका ट्रिब्यून की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बागेरहाट के पुलिस अधीक्षक केएम अरिफुल हक ने कहा कि चिंगारी गांव में 33 वर्षीय दीपक सरकार के घर पर दोपहर करीब 2 बजे एक भीड़ ने हमला कर दिया. उन्होंने बताया कि हालांकि इस हमले में कोई हताहत नहीं हुआ क्योंकि परिवार के सभी सदस्य वहां से भागने में सफल रहे.
इसके बाद हमलावरों ने कुनिया इलाके में एक सड़क को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. पुलिस ने दीपक सरकार को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रण में करने की कोशिश की लेकिन स्थिति बिगड़ती देख अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात करना पड़ा.
पुलिस ने बताया कि एक हफ्ते पहले दीपक सरकार का कुनिया बाजार इलाके में एक चाय की दुकान पर कुछ स्थानीय मुसलमानों के साथ विवाद हुआ था. विवाद भारत में चल रहे पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर हुआ था. एसपी अरिफुल हक ने कहा कि हमलावर भीड़ भारत की घटना का विरोध करते हुए पड़ोसी जिले गोपालगंज में आयोजित मानव श्रृंखला से लौट रहा था.
दीपक के 70 वर्षीय पड़ोसी बिमल सरकार ने कहा, 'घर पर हमला करने वाले सैकड़ों लोग थे. भीड़ ने घर में तोड़फोड़ की और उसके एक हिस्से में आग लगा दी. पड़ोसी हिंदू परिवार के लोगों ने डर के मारे अपने मुस्लिम पड़ोसी अनीस रहमान के घर में शरण ली.'
लेनिन मोजुमदार, बीवा रानी और दीपक के कुछ अन्य हिंदू पड़ोसियों ने कहा कि वे हमले के बाद से बेहद डरे हुए हैं.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.








