
बांग्लादेशी युवक ने शेयर किया जगन्नाथ मंदिर के गर्भ गृह का वीडियो, SJTA ने कराई FIR
AajTak
बांग्लादेश के एक युवक ने सोशल मीडिया पर जगन्नाथ मंदिर के गर्भ गृह का वीडियो शेयर किया था. इसके बाद श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन की ओर से उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है. इसमें कहा गया है कि बांग्लादेशी युवक ने आईटी अधिनियम और श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया है. दरअसल, मंदिर में मोबाइल फोन और कैमरा ले जाना प्रतिबंधित है.
बांग्लादेश के एक युवक ने हाल ही में जगन्नाथ मंदिर के गर्भ गृह का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस मामले में श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) की ओर से रविवार को बांग्लादेशी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है.
दरअसल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को मामले का खुलासा हुआ था. आरोपी की पहचान आकाश चौधरी के रूप में हुई है. जिसने YouTuber होने का दावा किया था.
SJTA के प्रशासक (सुरक्षा) वी एस चंद्रशेखर राव ने कहा कि हमने सिंहद्वार पुलिस थाने में बांग्लादेशी नागरिक के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. मंदिर परिसर के अंदर मोबाइल फोन और कैमरों को लेकर जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध है. इसलिए सवाल उठे थे कि बांग्लादेशी नागरिक इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को मंदिर तक कैसे ले जा सकता है. इतना ही नहीं, आरोपी कई सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद डिवाइस ले गया और किसी का ध्यान नहीं गया.
वी एस चंद्रशेखर राव ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि जैसे वीडियो मंदिर के जया-बिजया द्वार से रिकॉर्ड किया गया था. आरोपी ने गर्भगृह में रत्न सिंघासन पर विराजमान भगवान की प्रतिमाओं की रिकॉर्डिंग की थी.
राव ने कहा कि यह सुरक्षा में चूक नहीं है, लेकिन हम निश्चित रूप से सुरक्षा व्यवस्था को अपग्रेड करेंगे. उन्होंने कहा कि बांग्लादेशी युवक ने आईटी अधिनियम और श्री जगन्नाथ मंदिर अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन किया है. वहीं एक सेवादार ने कहा कि ऐसा प्रतीत हो रह है कि वीडियो बड़ा सिंघारा बेशा से पहले रिकॉर्ड किया गया था.
मंदिर के एक सेवादार भागीरथी दास ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है और प्रशासन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है. दरअसल, गर्भगृह की एक तस्वीर 2017 में भी वायरल हुई थी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









