
बांग्लादेशी पैंतरा चला तो क्या BCCI की कमाई को बड़ा झटका लगेगा? सच कुछ और ही है
AajTak
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर कराने की मांग ने हलचल मचाई है, लेकिन इसका BCCI की कमाई पर असर सीमित है. असली ब्रॉडकास्ट और सेंट्रल स्पॉन्सरशिप की आय ICC के पास रहती है, जबकि बीसीसीआई का लाभ मुख्य रूप से मैच-डे सरप्लस, स्थानीय स्पॉन्सरशिप और हॉस्पिटैलिटी से जुड़ा होता है.
टी20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर कराने की मांग ने हलचल जरूर मचाई है, लेकिन असली सवाल यही है कि अगर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ऐसा करती है तो क्या भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को बड़ा आर्थिक नुकसान होगा? जवाब साफ है- यह कोई बड़ा झटका नहीं, बल्कि हालात पर निर्भर करने वाला सीमित असर होगा.
सबसे पहले एक भ्रम तोड़ना जरूरी है. आईसीसी इवेंट में टिकट, ब्रॉडकास्ट और सेंट्रल स्पॉन्सरशिप से होने वाली कमाई सीधे बीसीसीआई के खाते में नहीं जाती. ये सभी अधिकार ICC Business Corporation (IBC) के पास होते हैं. मेजबान बोर्ड होने के नाते बीसीसीआई की भूमिका आयोजन और संचालन तक सीमित रहती है, जबकि उसकी कमाई मुख्य रूप से मैच-डे सरप्लस, लोकल स्पॉन्सरशिप और ऑन-ग्राउंड एक्टिवेशन से जुड़ी होती है.
यही वजह है कि बांग्लादेश के मैच भारत से बाहर जाने पर बीसीसीआई की ब्रॉडकास्ट या सेंट्रल वर्ल्ड कप आय पर कोई असर नहीं पड़ेगा. नुकसान, अगर हुआ भी, तो केवल मैच-डे इकोनॉमिक्स तक सीमित रहेगा.
वर्तमान शेड्यूल के मुताबिक बांग्लादेश को ग्रुप चरण में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज, इटली और इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैच खेलने थे, जबकि चौथा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नेपाल के खिलाफ था. ईडन गार्डन्स की क्षमता करीब 63 हजार और वानखेड़े की 33 हजार है. इस तरह कुल मिलाकर लगभग 2.22 लाख सीटों की इन्वेंट्री दांव पर लगती है.
हालांकि टिकट की शुरुआती कीमतें 100 से 300 रुपये के बीच रखी गई हैं, लेकिन ये केवल प्रवेश स्तर हैं. असली कमाई बेहतर स्टैंड, हॉस्पिटैलिटी बॉक्स और कॉर्पोरेट टिकटों से होती है. अगर इन चारों मैचों में 60 से 90 फीसदी तक दर्शक आते और औसत टिकट कीमत 500 से 1500 रुपये के बीच रहती, तो कुल ग्रॉस गेट कलेक्शन 7 से 30 करोड़ रुपये के दायरे में जा सकता था.
यह आंकड़ा सुनने में बड़ा लगता है, लेकिन ध्यान रहे कि यह पूरी टिकट कमाई है, न कि बीसीसीआई का शुद्ध लाभ. चूंकि टिकटिंग आईसीसी के नियंत्रण में है, इसलिए बीसीसीआई का वास्तविक जोखिम इससे कहीं कम बैठता है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






