
बहू और किराएदार में अवैध संबंध का शक, ससुर ने कर दी बच्चों समेत 5 की हत्या
Zee News
Mass murder in Gurugram by laldlord: मकान मालिक ने पुलिस (Haryana Police) को बताया कि उसने अपनी बहू, किरायेदार, किरायेदार की पत्नी और उसके दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया है. उसे बहू के अवैध संबंधों का शक था.
गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम (Gurugram) में नरसंहार का खौफनाक मामला सामने आया है. जहां अवैध संबंधों के शक में पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मरने वालों में एक पुरुष, दो महिलाएं, और 2 बच्चे शामिल हैं. बताया जा रहा है कि मकान मालिक को अपनी बहू पर किरायेदार के साथ संबंधों (Illegal Relationship) का शक था. गुस्साए मकान मालिक ने इस वारदात को अंजाम दे दिया. यह वारदात गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क थाना क्षेत्र में हुई. जान गंवाने वालों में ज्यादातर किरायेदार हैं. हत्या के आरोपी मकान मालिक को अपनी पुत्रवधु और किरायेदार के बीच अनैतिक संबंध होने का शक था. शक के बिनाह पर ही पांच लोगों की हत्या कर दी गई. मकान मालिक ने अपनी बहू (Daughter In Law) समेत पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने के बाद नजदीक के थाने में सरेंडर कर दिया.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










