
बहुत हार्ड... हवा के साथ-साथ Noida का पानी भी खेल रहा मौत का खेल!
AajTak
हर साल अक्टूबर-नवंबर में Delhi-NCR की हवा जहरीली हो जाती है. लेकिन नोएडा और फरीदाबाद का पानी पूरे साल Hard रहता है. सिर्फ हार्ड नहीं बल्कि बहुत हार्ड. यानी पानी में भी प्रदूषण है. वह भी ऐसे खनिजों और रसायनों जो आपकी सेहत को धीरे-धीरे स्लो पॉयजन की तरह खत्म कर रहे हैं. पढ़िए नोएडा-फरीदाबाद का Hard Water पर खास स्टोरी...
इंडिया टुडे ने नोएडा और फरीदाबाद के रिहायशी इलाकों और गेटेड सोसाइटी से पानी के सैंपल लिए. उन्हों जांच के लिए नेशनल एक्रेडिशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेटरी (NABL) और पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से मान्यता प्राप्त लैब में जांच के लिए भेजा. पता चला कि दोनों जगहों पर TDS लेवल 500 मिलिग्राम प्रति लीटर है. नोएडा में तो कुछ जगहों पर ये 2500 मिलिग्राम प्रति लीटर है.
क्या कहते हैं सैंपल?
नोएडा के पानी के सैंपल की जब जांच की गई तो पता चला कि पानी में टीडीएस की तय और अनुमति प्राप्त सीमा तो कब की पीछे छूट गई है. जैसे- पानी कैल्सियम कार्बोनेट की तय मात्रा 200 मिलिग्राम प्रति लीटर होनी चाहिए. अनुमति प्राप्त सीमा 600 मिलिग्राम है. लेकिन सैंपल की जांच में यह 845 मिलिग्राम प्रति लीटर निकला.
क्लोराइड्स के लिए तय सीमा 250 मिलिग्राम प्रति लीटर है. निकला 708 मिलिग्राम. कैल्सियम के लिए 75 मिलिग्राम प्रति लीटर तय सीमा है, निकला 186 मिलिग्राम प्रति लीटर. मैग्नीशियम भी तय सीमा से तीन गुना ज्यादा मात्रा में पाया गया. यानी नोएडा के पानी में कितने टोटल डिजॉल्व्ड सॉलिड्स (TDS) हैं, ये आप खुद ही देख लीजिए.

इंडिया-AI इम्पैक्ट समिट 2026 में दुनिया भर के AI स्पेलिशिस्ट ने हिस्सा लिया, जिसमें Open AI के सैम अल्टमैन गूगल डीपमाइंड के डेमिस हसाबिस और Anthropic के डारियो अमोडेई शामिल थे. उन्होंने एआई के तकनीकी बदलाव, नीति निर्माण, आर्थिक प्रभाव और नैतिक चुनौतियों पर चर्चा की. फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने यूरोप में निवेश की भूमिका पर बात की, जबकि जीत अडानी ने एआई को राष्ट्र निर्माण की परियोजना बताया.

भारत ने ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026’ में अमेरिका के नेतृत्व वाले ‘Pax Silica’ गठबंधन से जुड़कर वैश्विक तकनीकी समीकरण बदल दिए हैं. इसका उद्देश्य सिलिकॉन स्टैक, खनिज संसाधन, सेमीकंडक्टर और AI सिस्टम की सुरक्षा सुनिश्चित करना है. यह कदम चीन की तकनीकी पकड़ को चुनौती देता है और भविष्य की स्थिरता में भारत की रणनीतिक भूमिका मजबूत करता है.

सोनीपत साइबर थाना पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी में मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. करनाल के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि टेलीग्राम के जरिए लोगों से पैसे ट्रांसफर कराए जाते थे. पुलिस ने आरोपियों के खातों में जमा 9 लाख रुपये से अधिक राशि सीज कर जांच शुरू कर दी है.

ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट किया कि वे इस फैसले के बावजूद अपने व्यापारिक एजेंडे से पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने कहा, 'विदेशी देश बहुत खुश हैं, लेकिन उनकी खुशी लंबे समय तक नहीं रहेगी. हम अब और मजबूत दिशा में कदम उठाएंगे और व्यापार नीति में कड़ा रुख अपानएंगे.' उन्होंने संकेत दिया कि सभी विकल्प उनके दृष्टिगत हैं और टैरिफ लगाने के अन्य मजबूत तरीके पहले से ही विचाराधीन हैं.









