
'बहुत लोगों ने सनातन को मिटाने की कोशिश की, कुछ नहीं हुआ', RSS का बयान
AajTak
सनातन धर्म विवाद पर आरएसएस की ओर से प्रतिक्रिया आई है. संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने कहा कि यह सब राजनीतिक बयानबाजी है. बहुत से लोगों ने सनातन को मिटाने की कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं हुआ.
सनातन धर्म पर विवादित बयान पर आरएसएस ने कहा कि यह सब राजनीतिक बयानबाजी है. बहुत लोगों ने सनातन को मिटाने की कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं हुआ. संघ के सह कार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने कहा कि जो लोग सनातन को खत्म करने की बात कर रहे हैं, लेकिन उन्हें धर्म के बारे में क्या पता है?
पुणे में मीडिया से बात करते हुए डॉ. मनमोहन वैद्य ने कहा, "धर्म और रिलीजन अलग-अलग हैं. सनातन का मतलब शाश्वत है, जो बोलते हैं, शब्द प्रयोग करते हैं, कम से कम वो तो देखना चाहिए. इंडिया में आध्यात्मिक लोकतंत्र रहा है. अनेक प्रकार के आक्रमण होने के बाद भी हम अपराजित रहे हैं. यह सब राजनीतिक बातें हैं. समाज में जो कुरीतियां चल रही हैं, उनको दूर करने का काम तो सभी कर ही रहे हैं. ये सब राजनीतिक बयानबाजी हैं, बहुत से लोगों ने मिटाने की कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं हुआ."
उन्होंने आगे बताया कि अखिल भारतीय समन्वय सम्मेलन में महिलाओं का समाज कल्याण कार्य में चर्चा हुई. RSS की करीब 38 हजार शाखाएं थीं, जो अब बढ़कर 42 हजार हो गई हैं.
डॉ. मनमोहन ने कहा कि समाज द्वारा एसटी-एससी को मैन स्ट्रीम में लाने के लिए प्रयास होने चाहिए. दूसरे आरक्षण के बारे में इस समन्वय परिषद में कोई डिस्कशन नहीं होता है. इसके अलावा देश के नाम को लेकर कहा कि भारत ही नाम होना चाहिए.
इसके अलावा आरएसएस सह सरकार्यवाह ने कहा कि 2014 के बाद जिस तरह दुनियाभर में भारत अपनी अलग पहचान बना रहा है, वो प्रशंसनीय है, लेकिन इतने सारे वर्षों का बैकलॉग है, सबकुछ ठीक करने में से 25 से 30 साल लगेंगे.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.

पटना-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस में खानेखाखा की खराब गुणवत्ता की शिकायत पर भारतीय रेलवे ने IRCTC पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. साथ ही संबंधित सर्विस प्रोवाइडर पर 50 लाख का जुर्माना लगाकर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने के आदेश दिए गए हैं. रेलवे ने यात्री सुरक्षा और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.









