
'बहुत गंभीर मामला'... SC में प्रदूषण पर सुनवाई में आजतक की खबर का जिक्र, दिल्ली में लागू रहेगा GRAP-4
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने प्रदूषण के गंभीर मामले पर GRAP-4 को सोमवार तक लागू रखने का आदेश दिया. आजतक की खबर का जिक्र करते हुए कोर्ट ने कहा कि अगर किसानों पर लगे आरोप सही हैं, तो यह बहुत गंभीर है.
सुप्रीम कोर्ट (SC) में आज गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से जुड़े मामले पर सुनवाई हुई. कोर्ट ने निर्देश दिया कि GRAP-4 (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) सोमवार तक दिल्ली और एनसीआर में लागू रहेगा. स्कूलों को इससे अलग रखा गया है. कोर्ट ने दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग से नोडल अधिकारी नियुक्त करने को भी कहा, ताकि कोर्ट के कमिश्नर सीधे अपनी शिकायतें उन्हें भेज सकें.
यह भी पढ़ें: दिल्ली की साफ हवा में सांस लेने के लिए करना होगा नए साल का इंतजार, दिसंबर तक प्रदूषण से नहीं मिलेगी राहत
सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने आजतक पर दिखाई गई खबर का जिक्र किया. इस रिपोर्ट में किसानों ने बताया था कि पराली या फसल अवशेष जलाने के लिए अधिकारियों ने ही उन्हें सुरक्षित तरीके बताए थे. कोर्ट ने कहा, 'अगर यह खबर सच है, तो यह बेहद गंभीर मामला है.'
SC में हुआ इस खबर का जिक्र: पराली जल रही तो आंकड़े कम कैसे? पंजाब के अफसरों की मिलीभगत से किसान NASA के सैटेलाइट को दे रहे धोखा
क्या है GRAP-4?
यह भी पढ़ें: NCAP की रैंकिंग में शीर्ष 10 में शामिल हुए यूपी के 5 शहर, प्रदूषण कम करने में हुए सफल GRAP-4 प्रदूषण के खतरनाक स्तर से निपटने के लिए लागू की जाने वाली सख्त योजना है. इसके तहत निर्माण कार्यों पर रोक, ट्रकों की एंट्री बंद, और कई अन्य कड़े कदम उठाए जाते हैं. हालांकि, कोर्ट ने यह साफ किया कि स्कूलों को इससे अलग रखा जाएगा.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











