
बहराइच हिंसा में अब तक 31 गिरफ्तार, जांच के बीच मुख्य आरोपी के घर बुलडोजर चलाने की तैयारी?
AajTak
यूपी के बहराइच में 13-14 अक्टूबर को विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद पुलिस ने अब तक 31 आरोपियों को जेल भेज दिया है. वहीं, हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद के घर पर बुलडोजर कार्रवाई का रास्ता साफ हो गया है. पीडब्ल्यूडी विभाग ने मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद सहित 23 लोगों के घरों पर नोटिस चस्पा किया है.
उत्तर प्रदेश के बहराइच में 13-14 अक्टूबर को विसर्जन जुलूस के दौरान हुई हिंसा के बाद शुक्रवार को 26 और लोगों को जेल भेज दिया गया है. वहीं, इससे पहले पुलिस ने पांच आरोपियों अब्दुल हमीद, रिंकू उर्फ सरफराज, फहीम, तालीम और अफजल को सीजेएम प्रतिभा चौधरी के जजेज कालोनी स्थित आवास पर पेश किया. जहां से सीजेएम ने आरोपियों को 14 दिनों की रिमांड पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया. बता दें कि अब तक कुल 31 लोगों को जेल भेजा गया है.
बहराइच हिंसा में जिन 26 लोगों को जेल भेजा गया है उनका नाम इस प्रकार है. 1. असलम का बेटा अलताफ, 2. अंसार अहमद का बेटा अनवर हुसैन 3. जहिद का बेटा तालिब 4. रमजान का बेटा नफीस 5. आमीन का बेटा नौसाद 6. मुनऊ का बेटा सलाम बाबू 7. दानिश का बेटा गुलाम यश 8. मो० तुफैल का बेटा अनवार अशरत 9. मो० अली का बेटा मो० एहशान 10. मो० शफी का बेटा मो0 अली 11. नजीर अहमद का बेटा दोस्त मोहम्मद 12. अब्दुल शाहिद का बेटा मो0 जाहिद और 13. गुलाम सैय्यद का बेटा शुद आलम का नाम शामिल है.
ये भी पढ़ें- 'जो दिखे उसे काट दो, मस्जिदों से किया गया था ऐलान', बहराइच हिंसा में घायल बुजुर्ग का दावा, बताया कैसे शुरू हुआ बवाल
इसके अलवा 14. मो० नसीम का बेटा मो0 इमरान 15. मो० नसीम का बेटा जिशान अदिल 16. तलीफ का बेटा रिजवान 17. लतीफ का बेटा फुलकान 18. लतीफ का बेटा इमरान 19. अयुब का बेटा समसुद्दीन 20. अनवर का बेटा इमरान 21. भग्गन का बेटा मेराज 22. पीर आमीर का बेटा आमीर 23. गुलाम का बेटा शाहजादे 24. मो० नसीम का बेटा मो0 मौसीन 25. मो० शमीम का बेटा शहजादे और 26. मो० शमीम का बेटा सलमान का नाम भी शामिल है. सभी आरेपी महराजगंज के रहने वाले हैं. इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय शनिवार को बहराइच जाएंगे. संभावना है कि इस दौरान माता प्रसाद पांडेय पीड़ित परिवार से मुलाकात करेंगे.
PWD ने चस्पा किया नोटिस
बता दें कि बहराइच हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल हमीद सहित 23 लोगों के घरों पर पीडब्ल्यूडी ने नोटिस लगा दिया है. विभाग की तरफ से सरकारी रास्ते पर अतिक्रमणकर मकान बनाए जाने की नोटिस चस्पा की गई है. 3 दिन में ग्रामीण सड़क के मध्य से 60 फीट की दूरी पर बनाए गए निर्माण को हटाने के लिए नोटिस लगाई गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











