
बहन Shamita Shetty समेत इन सेलेब्स ने किया Shilpa Shetty का सपोर्ट, कहीं ये बातें
Zee News
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने खुल कर अपनी बहन की हिमायत का इजहार किया है.
नई दिल्ली: पोर्नोग्राफी केस में राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी के बाद पिछले रोज़ पहली बार पत्नी शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) ने इस मामले में कोई बयान जारी करके अपने और अपने परिवार का पक्ष रखा था. अपने लंबे बयान में एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि झूठी बातों के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराया जा रहा है. बयान पोस्ट करने के तुरंत बाद उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के साथियों का साथ मिला. साथ ही उनकी बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने भी उनके लिए प्यार भरा संदेश भेजा. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) की बहन शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) ने खुल कर अपनी बहन की हिमायत का इजहार किया है. शमिता शेट्टी ने अपने पैगाम में लिखा है ,'आई लव यू मुंकी और आपके साथ हमेशा रहूंगी, हमेशा हर अच्छे-बुरे वक्त में आपका साथ दूंगी.'
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










