
बहन से रेप के आरोप में 2 साल जेल में रहा भाई, अब साजिश का हुआ खुलासा, BF का आया नाम
Zee News
Court Acquits Man in Rape Case: लड़की ने कोर्ट में खुलासा किया है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर भाई के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया था, क्योंकि वह जब भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाहर घूमने जाती थी तो उसका भाई उसे रोकता था और मारपीट करता था.
मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई (Mumbai) में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स को नाबालिग बहन से रेप करने के आरोप में दो साल तक जेल में रहने के बाद रिहा (Court Acquits Man in Rape Case) किया गया है. पॉक्सो कोर्ट में बहन ने स्वीकार किया है कि उसने अपना भाई पर झूठा आरोप लगाया था. इसके बाद कोर्ट ने आरोपी भाई को रिहा करने का आदेश दिया. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 2 साल पहले इस शख्स को अपनी नाबालिग बहन के साथ बार-बार रेप करने के आरोप में जेल भेजा गया था, लेकिन अब लड़की ने खुलासा किया है कि उसने अपने बॉयफ्रेंड के कहने पर भाई के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया था. कोर्ट में लड़की ने बताया कि वह जब भी अपने बॉयफ्रेंड के साथ बाहर घूमने जाती थी तो उसका भाई उसे रोकता था और मारपीट करता था. इस वजह से वह भाई से नाराज रहती थी और बॉयफ्रेंड के कहने पर भाई के खिलाफ केस दर्ज कराया था.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.










