
बस से लुधियाना से बिहार जा रही थी महिला, रास्ते में हुआ प्रसव, रक्तस्राव से महिला की मौत
Zee News
लुधियाना से मुजफ्फरपुर जा रहे सुजीत की पत्नी सुलेखा को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी और बस में ही उसने बच्ची को जन्म दिया, सुलेखा की मौत हो गई जबकि बच्ची पूरी तरह सेहतमंद है.
आगराः लुधियाना से बिहार के मुजफ्फरपुर जा रही एक गर्भवती महिला की बस में प्रसव के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव होने से मृत्यु हो गई. थाना एत्मादपुर पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है, जबकि नवजात बच्ची को सरोजनी नायडू अस्पताल ले जाया गया, वह पूरी तरह से सेहतमंद है. उन्होंने बताया कि लुधियाना से मुजफ्फरपुर जा रहे सुजीत की पत्नी सुलेखा को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी और बस में ही उसने बच्ची को जन्म दिया, लेकिन अत्यधिक रक्तस्राव के कारण महिला की मौत हो गई. बस को नोएडा कट कुबेरपुर के पास रुकवा कर एंबुलेंस और थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने तत्काल सुविधा उपलब्ध कराई और नवजात बच्ची को डॉ.सरोजनी नायडू अस्पताल में भर्ती कराया जहां वह पूरी तरह से स्वस्थ है. रक्षा बंधन पर जा रही थी घर महिला के पति सुजीत ने बताया कि वह लुधियाना में मजदूरी करता है. रक्षा बंधन पर उसकी पत्नी भाई को राखी बांधने बिहार जा रही थी. उन दोनों के साथ उनके तीन बच्चे भी थी. सुलेख गर्भवती थी. बिहार जाने के लिए ट्रेन में टिकट न मिलने के कारण वह निजी बस से बिहार जा रहे थे. सुजीत ने बताया अक्सर बिहार के मजदूर ट्रेन बंद होने के बाद बस से ही यात्रा करते हैं.
Rafale vs J-20 Mighty Dragon: राफेल और चीन के J-20 माइटी ड्रैगन के बीच तुलना में स्टील्थ बनाम सेंसर शक्ति की बहस तेज है. J-20 को रडार से बचने में बढ़त मिल सकती है, जबकि राफेल इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर और सेंसर फ्यूजन में मजबूत है. आधुनिक हवाई युद्ध में नेटवर्क, मिसाइल रेंज और रणनीति निर्णायक भूमिका निभाते हैं.

India AI Impact Summit: यह समिट आम लोगों के लिए खुलेगा. इसमें दिखेगा कि AI असल जिंदगी में कैसे काम करता है. यह खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा और डेली के समस्याओं को हल करने में मदद कर सकता है. Expo में 70000 वर्ग मीटर से बड़ा एरिया होगा. जिसमें 30 से अधिक देशों की 300+ कंपनियां अपने AI प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी दिखाएंगी. छात्रों के लिए YUVAi और AI for ALL जैसे प्रोग्राम होंगे.

Vibhav Anti-Tank Mines: विभव माइन को खास तौर पर मोबिलिटी किल यानी दुश्मन टैंक को पूरी तरह नष्ट करने के लिए नहीं बनाया गया है. बल्कि उसकी गति रोकने के लिए डिजाइन किया गया है. यह टैंक के ट्रैक, सस्पेंशन या ड्राइव सिस्टम को नुकसान पहुंचाकर उसे वहीं रोक देती है. इससे वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो जाता है. इससे आसान निशाना बन जाता है.

DISC 12 Helicopter Landing System: भारत में हेलिकॉप्टर अक्सर पहाड़ी इलाकों, अग्रिम चौकियों और अस्थायी हेलिपैड पर उतरते हैं. जहां बुनियादी ढांचा बहुत कम होता है. ऐसे स्थानों पर पायलट अधिकतर दृश्य संकेतों के आधार पर लैंडिंग करते हैं. लेकिन कोहरा, धूल, बर्फबारी या खराब मौसम की स्थिति में यह तरीका जोखिम भरा हो सकता है.









