
बस से भिड़ी कार के उड़े परखच्चे, छुट्टी पर आए फौजी की दर्दनाक मौत, दिल दहला देगा VIDEO
AajTak
हरियाणा के जींद रोड पर ओवरटेकिंग के समय एक कार बस से टकरा गई. इस हादसे में छुट्टी पर आए फौजी की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. जींद के गांव मखंड का फौजी गुरमीत अपने दोस्त से मिलने कैथल आर रहा था.
हरियाणा में कैथल के जींद रोड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां ओवरटेक करने के चक्कर में एक कार तेज रफ्तार बस से टकरा गई. हादसे में कार चालक फौजी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ गांव से आई एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने बताया कि करीब 12:30 बजे उचाना हलके के मखंड गांव के एक फौजी कैथल आ रहे थे. जब वह कैथल के प्यौदा रोड के पास पहुंचे, तभी ओवरटेक करते समय उनकी कार एक बस से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए.
वहीं, कार चला रहे फौजी गुरमीत की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गुरमीत के साथ गांव से आई महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. महिला को इलाज के लिए कैथल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
जानकारी के अनुसार, उचाना हलके के मखंड गांव निवासी आर्मी का जवान गुरमीत छुट्टी पर आया हुआ था. जवान को दो दिन बाद वापस ड्यूटी पर जाना था. गुरमीत हरियाणा पुलिस में कार्यरत अपने दोस्त से मिलने कैथल आ रहा था, उसी दौरान रास्ते में दर्दनाक हादसा हो गया. बस की टक्कर लगते ही तेज आवाज हुई. आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए.
यहां देखें Video:-
हादसे के समय टकराने से बच गए दूसरे वाहन

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई हत्या के बाद पैदा हुए तनाव को देखते हुए ईद-उल-फितर से पहले सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी, फ्लैग मार्च और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग तेज कर दी है. हाई कोर्ट ने भी पुलिस को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि हालात किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं चाहिए और शांति बनाए रखना प्राथमिकता होनी चाहिए.











