
'बस दोस्ती ना टूटे...' दो महिलाओं ने एक ही युवक से की शादी!
AajTak
दोनों लड़कियां दोस्त हैं और शादी के बाद भी हमेशा साथ रहना चाहती थीं. ऐसे में उन्होंने एक तरकीब निकाली. उन्होंने एक ही लड़के से शादी कर ली. शादी के बाद अब वे एक ही घर में रहती हैं. ये दोनों सहेलियां पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ की रहने वाली हैं. एक का नाम शहनाज है और दूसरी का नाम नूर है.
दो महिलाओं ने आपसी सहमति से एक ही लड़के से शादी कर ली. दोनों पक्की दोस्त हैं और शादी के बाद भी हमेशा साथ रहना चाहती थीं. ऐसे में उन्होंने ये तरकीब निकाली. दोनों ने बारी-बारी से एक ही शख्स से शादी कर ली. शादी के बाद अब वे एक ही घर में रहती हैं.
दोनों सहेलियां पाकिस्तान के मुजफ्फरगढ़ की रहने वाली हैं. एक का नाम शहनाज है और दूसरी का नाम नूर है. दोनों ने एजाज नाम के शख्स से शादी की हुई है. एजाज पेशे से दर्जी हैं.
यूट्यूब चैनल Daily Pakistan Global से बातचीत में शहनाज कहती हैं कि पहले उनकी शादी एजाज से हुई थी. शादी के बाद वो अपनी सहेली नूर से दूर हो गईं. हालांकि, नूर अक्सर उनके घर आया-जाया करती थीं.
ऐसे में नूर ने शहनाज के पति से शादी करने का मन बना लिया. इसके पीछे का मकसद था कि वो शहनाज के साथ एक ही घर में रह सकें और उनकी दूरियां खत्म हो जाएं. शहनाज को नूर का प्लान पसंद आ गया और उन्होंने पति एजाज से उसे शादी की मंजूरी दे दी.
इस तरह दो महिलाओं ने एक ही शख्स से शादी कर ली. अभी शहनाज के दो बच्चे हैं, जबकि नूर का एक बच्चा है. ये पूरी फैमिली एक ही घर में साथ-साथ रहती है.

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.











