
'बस एक ऑलिव दे दो...',सजा-ए-मौत से पहले कैदी ने मांगा था ये खाना, वजह कर देगी हैरान
AajTak
साल 1968 में 28 की उम्र में हत्या के दोषी Victor Harry Feguer को मौत की सजा दी गई तो उनका आखिरी भोजन चर्चा का विषय बन गया. . फ़ेगुएर ने अपने आखिरी भोजन के लिए एक ऑलिव यानी जैतून मांगा था जिसके भीतर गठली हो. इसका कारण काफी हैरान करने वाला है.
दुनियाभर की जेलों में जब भी किसी बंदी को सजा-ए- मौत दी जाती है तो उसकी आखिरी इच्छा पूछी जाती है. कई लोग किसी अपने से मिलना चाहते हैं तो कुछ अजीबोगरीब ख्वाहिशें रखते हैं. हालांकि हर इच्छा पूरी नहीं की जाती है लेकिन आखिरी भोजन जरूर कैदी को उसकी पसंद का दिया जाता है. कोई घर का खाना मांगता है तो कोई अपना क्षेत्रीय भोजन आखिरी बार चखना चाहता है. लेकिन साल 1968 में 28 की उम्र में Victor Harry Feguer को मौत की सजा दी गई तो उनका आखिरी भोजन चर्चा का विषय बन गया.
Victor Harry Feguer को एक डॉक्टर की हत्या के लिए मौत की सजा हुई थी. फ़ेगुएर ने अपने आखिरी भोजन के लिए एक ऑलिव यानी जैतून मांगा था जिसके भीतर गठली हो. कैदी के भोजन की तस्वीर खींचने वाले हेनरी हरग्रीव्स ने कहा, "यह एक अलग ही तस्वीर थी. हम आखिरी भोजन के बारे में सोचते हैं कि कोई भर पेट खाना चाहेगा लेकिन उसने सिर्फ एक ऑलिव मांगा.'
ऐसा माना जाता है कि फ़ेगुएर ने सिर्फ ऑलिव खाया था क्योंकि उसे आशा थी कि उसकी लाश के दफनाए जाने के बाद उससे एक जैतून का पेड़ उगेगा, जो 'शांति का प्रतीक' होगा. कथित तौर पर उनकी मृत्यु से पहले उनके अंतिम शब्द थे,'मुझे पूरी उम्मीद है कि मैं जाने वाला आखिरी व्यक्ति हूं.'
विक्टर हैरी फ़ेगुएर का मामला
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अमेरिकी शख्स विक्टर हैरी फ़ेगुएर किसी प्रकार की दवा की तलाश में था. इसके लिए उसने यलो पेजेस से डॉ. एडवर्ड बार्टेल्स का कॉनटैक्ट उठाया और एक मरीज बनकर उन्हें फोन किया. उसने एक एड्रेस के साथ एक फर्जी मामले की सूचना दी. डॉक्टर तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा तो फ़ेगुएर उसे गुमराह करके एक अलग स्थान पर ले गया. जहां उसने डॉक्टर को किडनैप कर लिया. डॉक्टर ने दवा देने से इंकार कर दिया तो फेगुएर ने उसकी हत्या कर दी.
अपराध के कुछ दिनों बाद, हत्यारे ने डॉक्टर की कार बेचने की कोशिश की तो एफबीआई ने उसे पकड़ लिया. कार, हत्या के हथियार और बार्टेल के शरीर सहित उसके खिलाफ सभी सबूतों के बावजूद, फ़ेगुएर ने खुद को बेगुनाह बताया. कई अपीलों के बाद,उसे दोषी ठहराया गया और मौत की सजा सुनाई गई.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










