
बस्तर में पीएम मोदी की रैली, AAP का चुनावी कैंपेन लॉन्च... 'चुनाव दिनभर' के 5 बड़े अपडेट्स
AajTak
सोमवार को एक तरफ जहां तृणमूल कांग्रेस के सांसद जांच एजेंसियों के खिलाफ चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए तो वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने अपना कैंपेन लॉन्च किया जिसमें केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा केंद्र में रखा गया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बस्तर के दौरे पर रहे. यहां उन्होंने एक बड़ा ऐलान किया कि आने वाले 5 साल भी फ्री राशन की स्कीम चलती रहेगी. ताकी गरीबों का पैसा बचता रहे. दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी परिवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ है तो जो ये 19 लाख नागरिकों को मुफ्त राशन मिल रहा है, गांधी परिवार इन परिवारों से क्या कहेगा? सोमवार को एक तरफ जहां तृणमूल कांग्रेस के सांसद जांच एजेंसियों के खिलाफ चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए तो वहीं दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने अपना कैंपेन लॉन्च किया जिसमें केजरीवाल की गिरफ्तारी का मुद्दा केंद्र में रखा गया है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच सीट शेयरिंग पर बातचीत फाइल हो चुकी है. पढ़िए 8 अप्रैल की प्रमुख चुनावी खबरें.
'85 पैसे मार लेने वाला वो कौन सा पंजा था', बस्तर में PM मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में रैली को संबोधित किया. पीएम मोदी ने इस दौरान कहा, 'आने वाले 5 साल भी फ्री राशन की स्कीम चलती रहेगी. ताकी गरीबों का पैसा बचता रहे.' कांग्रेस पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस की सरकार के समय भ्रष्टाचार ही देश की पहचान बन गई थी. भ्रष्टाचार से सबसे ज्यादा नुकसान गरीब का होता है. क्योंकि इसमें गरीब का हक ही मारा जाता है. कांग्रेस की सरकार में दिल्ली से एक रुपए निकलता था और सिर्फ 15 पैसे ही गांव तक पहुंचते थे. यह मैं नहीं कह रहा हूं कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने ही कहा था. कांग्रेस को बताना चाहिए कि वह कौन सा पंजा था, जो 85 पैसे मार लेता था. मोदी ने कांग्रेस की लूट की पूरी व्यवस्था को खत्म कर दिया है.'
स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने सोमवार को राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को पता है कि गांधी परिवार अमेठी से चुनाव लड़ने आएगा. पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेठी लोकसभा क्षेत्र में 19 लाख नागरिकों को राशन भेजा है. गांधी परिवार नरेंद्र मोदी के खिलाफ है तो जो ये 19 लाख नागरिकों को मुफ्त राशन मिल रहा है, गांधी परिवार इन परिवारों से क्या कहेगा? मैं कुछ दिन पहले वायनाड गई थी और जानकारी मिली कि राहुल गांधी ने वायनाड को अपना परिवार बताया है. कल एक कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी ने वायनाड को इसलिए चुना क्योंकि राहुल गांधी कहते हैं कि वायनाड के लोग ज्यादा वफादार हैं तो फिर अमेठी की वफादारी का क्या होगा?
EC दफ्तर के बाहर टीएमसी का धरना, जांच एजेंसियों के प्रमुखों को बदलने की मांग, हिरासत में लिए गए सांसद

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











