
बलिया में बुलेट के लिए नवविवाहिता की निर्मम हत्या, आत्महत्या का रूप देने की कोशिश नाकाम
AajTak
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में एक नवविवाहित महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोप है कि महिला की हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके ससुरालवालों ने शव को पंखे के हुक से दुपट्टे से लटका दिया.
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के मनियर थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में एक नवविवाहित महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. आरोप है कि महिला की हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके ससुरालवालों ने शव को पंखे के हुक से दुपट्टे से लटका दिया. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है.
जानकारी के मुताबिक, बलिया जिले के कोटवा गांव निवासी नरेंद्र चौहान की पत्नी सपना (22) अपने ससुराल के एक कमरे में मृत पाई गई. उसका शव पंखे से लटका हुआ मिला, जिससे ये मामला आत्महत्या जैसा प्रतीत हुआ. इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
थाना प्रभारी रत्नेश दुबे ने बताया कि सपना के नाना बब्बू चौहान की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता और दहेज निषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. इस मामले में सपना के पति नरेंद्र चौहान, उसकी बहन चंपा देवी और दो ननदें, पूजा देवी व रीना देवी को नामजद किया गया है. सपना की शादी इसी साल 2 मार्च 2025 को नरेंद्र चौहान से हुई थी.
परिजनों का आरोप है कि ससुरालवालों को दहेज के तौर पर 90 हजार रुपए बैंक ट्रांसफर, तीन लाख रुपए नकद, एक सोने की चेन और एक अंगूठी दी गई थी. इसके बावजूद वे सपना को लगातार प्रताड़ित करते रहे. वे लोग बुलेट मोटरसाइकिल और तीन लाख रुपए की अतिरिक्त मांग कर रहे थे. जब सपना के परिवार ने इन मांगों को पूरा करने से इनकार कर दिया, तो उसकी हत्या कर दी गई.
पुलिस का कहना है कि हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए सपना के शव को पंखे से लटका दिया गया था. लेकिन शुरुआती जांच में ही पुलिस को हत्या के संकेत मिल गए. जरूरी कानूनी कार्यवाही पूरी करने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार की गई तीनों महिलाओं को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. सपना का पति नरेंद्र फरार चल रहा है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







