
बला की खूबसूरत महिलाओं का असली चेहरा देख फैन्स को लगा झटका!
AajTak
Makeup transformation: कैटफिश सोशल मीडिया पर काफी प्रचलित टर्म हैं, ऐसी महिलाएं जो मेकअप के बाद एकदम अलग दिखती हैं. ऐसी ही कुछ महिलाओं ने खुद ही अपनी पहले और बाद की फोटोज शेयर की हैं.
Makeup transformation: ये महिलाएं दिखने में तो बला की खूबसूरत हैं. लेकिन असल में बिना मेकअप के अगर इनको देखा जाए तो एकबारगी को आप चौंक सकते हैं. मेकअप से खुद में अधिक बदलाव लाने वाली इन महिलाओं के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं. ये महिलाएं सोशल मीडिया पर खुद को अलग तरह से पेश करती हैं और लोगों को आकर्षित करने की कोशिश करती हैं.
ऐसी ही एक महिला का नाम है एलिसिया, उनकी उम्र 36 साल है. एलिसिया को कोई एक बार देख ले तो यकीन कर पाना मुश्किल होगा कि मेकअप के पीछे चेहरे कैसा होगा. दरसअल, एलिसिया के दांत नहीं हैं.
उन्होंने अपना एक ट्रांसफॉरमेशन का वीडियो शेयर किया, जो वायरल हो गया है. जिसे 12 लाख से अधिक लोगों ने देखा. वहीं उनके सोशल मीडिया पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. जिसके पीछे उनके कैटफिश ट्रांसफॉरमेशन वीडियोज हैं.
वह अपने वीडियोज के साथ हैशटैग Toothless TikTok Catfish का उपयोग करती हैं. वह कहती हैं जब वह प्रेग्नेंट थीं, उनके कई दांत गिर गए.एलिसिया खुद का मेकअप करते हुए आईब्रो पेंसिल, कंसीलर, प्रोफेशनल प्राइमर और फोटोफोकस फाउंडेशन का उपयोग करती हैं. हालांकि, अपने वीडियोज के कारण उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी होना पड़ा है.
यूजर्स ने किया ट्रोल एक यूजर ने लिखा कि ये पूरी तरह अवैध होना चाहिए. वहीं एक यूजर ने लिखा है कि ये तो जादू है. एक यूजर ने ट्रोल करते हुए लिखा, ' मेरे लिए तो ये नकली विज्ञापन है.' वहीं अपनी आलोचना का एलिसिया ने जवाब भी दिया, उन्होंने कहा,' मेरी शादी को 15 साल हो चुके हैं, मैं एक खुशहाल मां हूं. मेरे चार बच्चे हैं और मैं मेकअप करती हूं. मैं मेकअप आर्टिस्ट भी हूं.'
ट्रांसफॉरमेशन की कहानियां, मेकअप के बाद 'कैटफिश' कई ऐसी महिलाएं जो खुद का मेकअप स्वयं करती हैं, जो सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. उन्होंने मेकअप से जुड़ी कई टिप्स और ट्रिक्स शेयर की हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










