
बर्फबारी में रिश्तों की गर्माहट... 4 घंटे का जोखिम भरा सफर करके कपल ने रचाई शादी
AajTak
मंडी जिले के सराज में भारी बर्फबारी के बीच एक दूल्हा अपनी बारात लेकर 7 किलोमीटर पैदल चलकर दुल्हन के घर पहुंचा. कुदरत की चुनौती पर भारी पड़े हौसले की इस कहानी में नवविवाहित जोड़े ने घुटनों तक जमी बर्फ को लांघकर शादी की रस्में पूरी कीं.
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बर्फबारी का सुहाना दौर जारी है. कड़ाके की ठंड के बीच एक कपल के रिश्तों की गर्माहट ने माहौल को खुशनुमा बना दिया, जब उन्होंने जिंदगी की सबसे बड़ी रस्म निभाई. मंडी जिले के सराज विधानसभा इलाके में 24 जनवरी को बुनालीधार गांव के रहने वाले गितेश ठाकुर और उषा ठाकुर ने बर्फबारी के बीच शादी रचाई.
इलाके में 3 से 4 फीट बर्फ जमी होने की वजह से सड़कें बंद थीं, जिसके चलते दूल्हे और बारातियों को भैंचड़ी गांव तक पहुंचने के लिए 7 किलोमीटर का जोखिम भरा पैदल सफर तय करना पड़ा. हिंदू रिवाजों के मुताबिक शुभ लग्न को टाला नहीं जा सकता था, इसलिए दूल्हे ने बर्फ की परवाह किए बिना यह पैदल यात्रा की.
शादी की रस्में बर्फ के बीच ही निभाई गईं और विवाह के बाद दुल्हन ने भी उसी रास्ते से 3 से 4 घंटे पैदल चलकर अपने नए घर में प्रवेश किया. सराज के केओली पंचायत के इन दुर्गम गांवों के बीच हुई. यह शादी अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है. भारी बर्फबारी के कारण जंजैहली, थुनाग और सराची जैसे इलाकों में बिजली-पानी और सड़क सुविधाएं पूरी तरह प्रभावित हैं.
लग्न के लिए बर्फ पर 4 घंटे का संघर्ष
गितेश ठाकुर की बारात के लिए 23 जनवरी को हुई भारी बर्फबारी सबसे बड़ी रुकावट थी, लेकिन तय लग्न को न टालने की परंपरा ने बारातियों को साहस दिया. गाड़ियों के पहिये थमने के बाद दूल्हा और उसके साथी करीब 4 घंटे तक बर्फ को काटते हुए आगे बढ़े. रास्ते में कई फीट ऊंची बर्फ की परत जमी हुई थी, जिसने इस सफर को थका देने वाला और जोखिम भरा बना दिया था.
सफेद चादर के बीच सात फेरे और विदाई

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.






