
बर्फबारी, बारिश और माइनस में टेम्परेचर... हिमाचल के लिए IMD का ऑरेंज और येलो अलर्ट
AajTak
हिमाचल प्रदेश मौसम विभाग के वैज्ञानिक शोभित कटयाल ने कहा कि राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है. शिमला सहित प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम खराब बना रहेगा, जबकि 24 और 25 दिसंबर को केवल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है.
हिमाचल प्रदेश में लंबे इंतजार के बाद बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हुआ है. शिमला सहित राज्य के अन्य ऊंचाई वाली जगहों पर क्रिसमस से पहले बर्फबारी हो रही है. हिमाचल के अधिकांश हिस्से में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने राज्य में मंगलवार को भी बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है, साथ ही अगले 24 में बारिश की संभावना भी जताई है. हालांकि, क्रिसमस पर मौसम साफ रहेगा.
मौसम विभाग के मुताबिक 24 और 25 दिसंबर को हिमाचल में मौसम साफ रहेगा. वहीं 27 दिसंबर से फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा और बर्फबारी होने की संभावना है. आईएमडी की ओर से हिमाचल प्रदेश में 26 दिसंबर तक शीतलहर को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा कोहरे को लेकर भी येलो अलर्ट जारी किया गया है.
यह भी पढ़ें: शिमला-कुफरी समेत हिमाचल में इन जगहों पर बर्फबारी, खुशी से झूमे पर्यटक, IMD ने जारी किया अलर्ट
हिमाचल प्रदेश मौसम विभाग के वैज्ञानिक शोभित कटयाल ने कहा कि राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर जारी है. शिमला सहित प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार को मौसम खराब बना रहेगा, जबकि 24 और 25 दिसंबर को केवल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहने की संभावना है. बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर में शीतलहर को लेकर चार दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन क्षेत्रों में चार दिन तक कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है.
शोभित कटयाल ने बताया कि बिलासपुर, मंडी में कोहरे को लेकर येलो जारी किया गया है. 24 और 25 दिसंबर को केवल लाहौल स्पीति में ही बर्फबारी हो सकती है, जबकि प्रदेश में 27 दिसंबर से फिर से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे बर्फबारी होने की आशंका है. बर्फबारी के कारण सड़कों पर फिसलन है. इस वजह से गाड़ियों का चल पाना काफी मुश्किल हो रहा है. ऐसी परिस्थितियों में ट्रैवल करना खतरे से खाली नहीं है.
यह भी पढ़ें: सावधान! हिमाचल से दिल्ली तक इन राज्यों में बढ़ेगा ठंड का प्रकोप, देश के मौसम पर आया IMD का ये अपडेट

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.









