
बर्फबारी के बीच Amazing Wedding, शायद ही देखी होगी ऐसी बारात
AajTak
उत्तरकाशी जिले में ब्लॉक मोरी के हड़वाडी गांव की एक बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ये वीडियो 31 जनवरी का बताया जा रहा है. मोरी में के हड़वाड़ी गांव से नवीन चौहान की बारात निकली थी. बर्फबारी के बीच वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी.
उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद आखिर कुदरत मेहरबान हो गई. पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी है. पर्यटकों के लिए ये जितना सुखद अहसास होता है, उससे भी कहीं ज्यादा स्थानीय लोगों को दिक्कतें पेश आती हैं. बर्फबारी की ऐसी ही परेशानी का सामना सीमांत विकास खंड मोरी में एक बारात को करना पड़ा. हालांकि, लोगों ने इस बारात को यादगार बना दिया.
दरअसल, उत्तरकाशी जिले में ब्लॉक मोरी के हड़वाडी गांव की एक बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ये वीडियो 31 जनवरी का बताया जा रहा है. मोरी में के हड़वाड़ी गांव से नवीन चौहान की बारात निकली थी. बर्फबारी के बीच वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी.
इसके बाद लोगों ने जो फैसला लिया, उसकी काफी चर्चा हो रही है. 2 फीट बर्फ में बारात पैदल 10 किलोमीटर चलकर दुल्हन के घर पहुंची. इस सफर में पहाड़ी वेशभूषा में बारातियों ने पहाड़ी गीतों के साथ कई रंग बिखेरे. इस लंबे सफर की थकान को नाच-गाकर दूर किया.
देखिए वीडियो...
बीते साल पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश से भी अनोखी शादी की कहानी सामने आई थी. बेहिसाब बारिश के कारण रिहायशी इलाकों में पानी घुस गया था. बड़े-बड़े बोल्डर पहाड़ों से गिर रहे थे. नेशनल हाई-वे समेत सैकड़ों सड़कें प्रभावित हो गई थीं. सैकड़ों सैलानी फंसे हुए थे.
इन हालातों के बीच हिमाचल में एक विवाह ऐसा भी हुआ, जो लोगों की जुबान पर चढ़ गया था. कुदरत के कहर की वजह से जब दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के द्वार तक न ले जा सका, तो उसने विवाद के लिए एक नायाब तरीका खोज लिया. इसके बाद दूल्हा-दुल्हन के परिवारों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह विवाह कराया.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी जारी है. कारण है सक्रीय हुआ एक नया पश्चिमी विक्षोभ. इस तगड़ी मौसमी गतिवधि ने पहाड़ों से लेकर मैदानों तक मौसम को बदल दिया है. जम्मू, हिमाचल से लेकर उत्तराखंड तक एक तरफ बर्फबारी का दौर जारी है तो इसी कारण मैदानी इलाके जैसे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, यूपी में लगातार बारिश हो रही है. राजस्थान और कर्नाटक में तो जबरदस्त ओलावृष्टि देखने को मिली है.

देश में चल रहे एलपीजी गैस संकट का असर अब मुंबई में भी छोटे कारोबारियों पर साफ दिखने लगा है. गैस सिलेंडर की कमी से जूझ रहे दुकानदार अब वैकल्पिक उपाय अपनाने को मजबूर हैं. मुंबई में कई दुकानदार इलेक्ट्रिक स्टोव और चाय-कॉफी वेंडिंग मशीनों की ओर रुख कर रहे हैं. चाय विक्रेता इंद्रजीत जोशी ने भी सूरत से इलेक्ट्रिक मशीन मंगवाई है, ताकि सिलेंडर की कमी के बावजूद उनका काम बंद न हो और ग्राहक दोबारा लौट सकें.

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कॉलेज पॉलिटिक्स से सियासी सफर का आगाज किया था. मुख्य धारा की राजनीति के डेब्यू चुनाव में हिमंत को हार का सामना करना पड़ा था. दूसरे प्रयास में पहली जीत का स्वाद चखने वाले हिमंत न सिर्फ असम की सत्ता के शीर्ष पर काबिज हुए, बल्कि पूर्वोत्तर पॉलिटिक्स की धुरी बनकर भी उभरे.








