
बर्फबारी के बाद लाखों पक्षियों से गुलजार हुई वुलर झील! देखें शानदार वीडियो
AajTak
जम्मू-कश्मीर की वुलर झील में बर्फबारी के बाद लाखों प्रवासी पक्षियों का जमावड़ा लग गया है. ये काफी आकर्षक दिखाई दे रहे हैं. लोग इन अद्भुत नजारों का आनंद ले रहे हैं, वहीं जल्द ही यहां बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जाने वाला है.
जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का दौर कई इलाकों में जारी है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बर्फबारी की संभावना जताई है. पर्यटक यहां बर्फ से ढकी वादियों का मजा लेने पहुंच रहे हैं. इसी बीच बर्फबारी के बाद प्रवासी पक्षियों के झुंड के शानदार नजारे भी देखने को मिल रहे हैं. बांदीपोरा में हाल ही में हुई बर्फबारी के बाद एशिया की दूसरी सबसे बड़ी फ्रेशवॉटर वुलर झील एक बार फिर सर्दियों में प्रवासी पक्षियों का बड़ा ठिकाना बन गई है.
सेंट्रल एशिया, साइबेरिया और यूरोप से आए लाखों पक्षी यहां शरण लेते दिखाई दे रहे हैं. झील में इस समय कई प्रवासी प्रजातियां देखी जा रही हैं, जिनमें Great Egret, Little Egret, Northern Pintail, Common Teal, Mallard, Gadwall, Eurasian Wigeon, Common Pochard, Tufted Duck, Greylag Goose और Coot शामिल हैं
यह भी पढ़ें: यूपी-बिहार में कोहरा, पहाड़ों पर बारिश! 11 फरवरी तक IMD का अलर्ट जारी
Great Egret की बड़ी संख्या झील के स्वस्थ जल-पर्यावरण को दर्शाती है, क्योंकि यह प्रजाति साफ पानी में पनपने के लिए जानी जाती है.इन पक्षियों का मौसमी आगमन वुलर झील की इकोलॉजिकल अहमियत को और बढ़ा देता है. यही वजह है कि यह झील क्षेत्र के सबसे जरूरी शीतकालीन आवासों में गिनी जाती है.
इस बीच, वुलर कंजर्वेशन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (WUCMA) ने संरक्षण और जागरूकता के लिए कई पहलें शुरू की हैं. इनमें पेंटिंग प्रतियोगिताएं, बर्ड-वॉचिंग कार्यक्रम और जागरूकता शिविर शामिल हैं. यहां लोग पेंटिंग बनाते और पक्षियों को देखते हुए नजर आ रहे हैं.
WUCMA इस महीने की 9 से 14 तारीख तक बर्ड वॉचिंग फेस्टिवल आयोजित कर रहा है. इसका मकसद झील की देखभाल, पर्यटन और स्थानीय लोगों की भागीदारी को बढ़ावा देना है.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.





