
बर्थ डे पार्टी के दौरान मगरमच्छ का हमला, महिला के हाथों को जबड़े में दबाया, और फिर..
AajTak
बच्चे को रोता देखकर महिला हैंडलर ने कहा, वो जीव (मगरमच्छ) मुझसे प्यार करता है और उसे इसके बाद भी कुछ नहीं होगा. हालांकि हैंडलर के हाथ को जबड़े में लेता देखकर वहां मौजूद मेहमान डोनी वाइसमैन ने पानी में छलांग लगा दी और मगरमच्छ के पीठ पर चढ़ गए जिसके बाद मगरमच्छ ने पशु हैंडलर महिला का हाथ छोड़ दिया.
यूटा के साल्ट लेक सिटी में एक मगरमच्छ ने हैंडलर पर ही खौंफनाक हमला कर दिया. दरअसल वहां स्केल्स एंड टेल्स में एक बच्चे के जन्मदिन की पार्टी के दौरान मेहमानों के सामने ही मगरमच्छ ने महिला हैंडलर के हाथ को अपने जबड़े में दबा लिया जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए. मगरमच्छ देखने पहुंचा एक बच्चा तो इससे बुरी तरह डर गया और वहीं रोने लगा. बच्चे को रोता देखकर महिला हैंडलर ने कहा, वो जीव (मगरमच्छ) मुझसे प्यार करता है और उसे इसके बाद भी कुछ नहीं होगा. हालांकि हैंडलर के हाथ को जबड़े में लेता देखकर वहां मौजूद मेहमान डोनी वाइसमैन ने पानी में छलांग लगा दी और मगरमच्छ के पीठ पर चढ़ गए जिसके बाद मगरमच्छ ने पशु हैंडलर महिला का हाथ छोड़ दिया. अब इस घटना का वीडियो वायरल हो गया है और अब तक लाखों लोग उसे देख चुके हैं. वहीं इस मामले को लेकर हैंडल बुल और उस स्केल्स एंड टेल्स केंद्र के मालिक का कहना है कि हमले के परिणामस्वरूप किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










