
बर्थडे में कैटरिंग के लिए महिलाओं को बुलाया, दबंगों ने जबरन नचाया और कपड़े फाड़कर की अश्लील हरकतें
AajTak
कानपुर में बर्थडे पार्टी में कैटरिंग करने गई लड़कियों और महिलाओं से दबंगों ने पहले की मारपीट. फिर जबरन नचाया और कपड़े फाड़कर की अश्लीलता. पूरा घटनाक्रम वीडियो में रिकार्ड हो गया है. वहीं, मामले की शिकायत 112 पर करने पर पुलिस ने थाने लाकर उल्टा बेइज्जत किया. एसीपी ने अब मामले की जांच शुरू कराई है.
कानपुर में हाल के दिनों में लड़कियों और महिलाओं से छेड़खानी, रेप की घटनाओं में बढ़ोतरी हो गई है. आलम यह हो गया है कि अब पार्टी में प्रोग्राम करने जाने वाली लड़कियों के साथ भी मारपीट और अश्लीलता की जा रही है. बुधवार की रात पनकी के एक फार्म हाउस में बर्थडे पार्टी के नाम पर लड़कियों और महिलाओं को कैटरिंग का काम करने के लिए बुलाया गया था.
पार्टी में नशेबाजी करने के बाद दबंग लोगों ने लड़कियों और महिलाओं को धमकी देकर जबरन डांस कराया. इसके साथ-साथ उनके कपड़े फाड़कर अश्लीलता करनी शुरू कर दी. इस दौरान जब एक महिला के पति ने दबंग युवक को ऐसा करने से रोका, तो सबको वहां पर ताला बंद करके मारा गया.
हैरानी तो यह है जब एक महिला ने अपने मोबाइल से 112 नंबर डायल कर पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी, तो पुलिस मौके पर पहुंची. मगर, थाना ले जाकर उल्टा महिला से ही उसकी शादी का प्रमाण पत्र मांगने लगी. आखिर पुलिस से परेशान होकर महिला ने पति के साथ पुलिस कमिश्नर ऑफिस में आकर शिकायत की. इसके बाद एसीपी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.
पीड़िता ने अपने मोबाइल से बनाया वीडियो
इस पार्टी का आयोजन कानपुर में देवा सरदार नाम के युवक ने किया था. पीड़ित महिला ने पार्टी में अपने साथ गई लड़कियों को घेरकर दबंगों द्वारा छेड़खानी करने, उनके कपड़े खींचने का एक वीडियो भी चुपचाप शूट कर लिया था. इसमें साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की को घेर कर दबंग किस तरह उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहे हैं और उसके कपड़ों को फाड़ने की कोशिश कर रहे हैं.
बताया जा रहा है कि मोनू सेंगर नाम के युवक ने अपनी बर्थडे पार्टी दी थी. इसके आयोजन के लिए देवा सरदार नाम के युवक को ठेका दिया गया था. वह लोगों के प्रोग्राम के लिए डांस, म्यूजिक और खाने-पीने का ठेका लेता है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि देवा सरदार ने मुझे दो लड़कियों के साथ महिला कैटरिंग करने का ठेका दिया था.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.







