
बरेली सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के सपोर्ट में अविमुक्तेश्वरानंद, बोले- कोई तो निकला हिंदू धर्म का 'अलंकार'
AajTak
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि इस्तीफा खुशी से नहीं, बल्कि आहत मन से दिया गया. उन्होंने यूपी सरकार की नीतियों और ब्राह्मण विरोधी दृष्टिकोण की आलोचना की. शंकराचार्य ने UGC कानून को हिंदू समाज में मतभेद पैदा करने वाला बताया और इसकी तत्काल रद्द की मांग की. उन्होंने संगम स्नान और शंकराचार्यों के सम्मान की सुरक्षा पर जोर देते हुए चेताया कि धर्म और संस्कृति के प्रतीकों का अपमान राजनीतिक और सामाजिक संकट बढ़ा सकता है.
बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री के इस्तीफे के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आजतक से विशेष बातचीत की. शंकराचार्य ने कहा कि अलंकार अग्निहोत्री ने अपने पद से खुशी से नहीं, बल्कि आहत मन से इस्तीफा दिया है. उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका मन इस प्रकार आहत है, जैसा कि करोड़ों सनातन धर्मियों का मन इस समय आहत है. शंकराचार्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सत्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथ में है और बच्चों, महिलाओं, वृद्धों, ब्रह्मचारियों और संन्यासियों पर लगातार अत्याचार हो रहा है, वहीं शंकराचार्य और उनके शिष्य के साथ भी अमानवीय व्यवहार किया गया.
'इस पद को पाने के लिए वर्षों मेहनत करते हैं' शंकराचार्य ने इस घटना को किसी भी संवेदनशील व्यक्ति को दुखी करने वाला मामला बताया और कहा कि इतने बड़े पद पर रहने वाले अधिकारी का इस्तीफा देना यह दर्शाता है कि उनके मन में सनातन धर्म और इसके प्रतीकों के प्रति कितना गहरा सम्मान और प्रेम है. उन्होंने कहा कि कई लोग इस पद को पाने के लिए वर्षों मेहनत करते हैं, लेकिन अलंकार अग्निहोत्री ने अपने सम्मान और धर्म की रक्षा के लिए पद छोड़ने का साहस दिखाया.
'UGC कानून हिंदू समाज के भीतर मतभेद पैदा करेगा' शंकराचार्य ने उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि 2022 से लागू नीतियां और दृष्टिकोण पूरे प्रदेश में ब्राह्मण विरोधी और धर्म विरोधी हैं. उन्होंने विशेष रूप से UGC कानून की आलोचना की और कहा कि यह कानून हिंदू समाज के भीतर मतभेद पैदा करने वाला कानून है. शंकराचार्य ने कहा, “जैसे किसी एक कैंपस में दो छात्र अलग-अलग जातियों से हैं और दोनों हिंदू हैं, लेकिन कानून उन्हें आपस में लड़ाने का कारण बना देता है. इस तरह पूरे हिंदू समाज को आपस में लड़ाकर समाप्त करने की साजिश की गई है. हमें मांग है कि नया UGC कानून तुरंत रद्द किया जाए.”
संगम स्नान पर क्या बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती? शंकराचार्य ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य द्वारा संगम स्नान के लिए आमंत्रण पर भी बात की. उन्होंने कहा कि केवल बुलावा देने से काम नहीं होता, व्यवस्था और वचन भी जरूरी होते हैं. शंकराचार्य ने कहा कि उपमुख्यमंत्री का मतलब होता है कि मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में वही मुख्यमंत्री के समान अधिकार रखते हैं. इसके बावजूद, उचित व्यवस्था न होने के कारण स्नान और सम्मान की व्यवस्था पूरी नहीं हो सकी. उन्होंने चेताया कि चारों शंकराचार्यों के सम्मान की हमेशा रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए और सरकार को इसे गंभीरता से लेना होगा.
धर्म और संस्कृति के प्रतीकों का अपमान बताया इस अवसर पर शंकराचार्य ने कहा कि इस समय प्रदेश में धर्म और संस्कृति के प्रतीकों का अपमान हो रहा है. उन्होंने बताया कि अलंकार अग्निहोत्री का इस्तीफा इस बात का प्रतीक है कि हमारे समाज में धर्म और संस्कृति के प्रति सम्मान रखने वाले अधिकारी अब भी मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि उनके प्रति लोगों की भावनाएं मिश्रित हैं, एक तरफ यह दुखद है कि एक वरिष्ठ अधिकारी को पद छोड़ना पड़ा, लेकिन दूसरी तरफ यह गौरव की बात है कि किसी ने सनातन धर्म और ब्राह्मण समाज के सम्मान की रक्षा के लिए कदम उठाया.
सरकार की आलोचना शंकराचार्य ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की निरंकुश नीतियां समाज में असंतोष और धार्मिक कटुता बढ़ा रही हैं. उन्होंने चेताया कि अगर धर्म और संस्कृति के प्रतीकों का सम्मान नहीं किया गया तो यह राजनीतिक और सामाजिक संकट को जन्म देगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि सिर्फ बुलावा और औपचारिक व्यवस्था से काम नहीं चलेगा, बल्कि वास्तविक कार्रवाई और वचनबद्धता जरूरी है.

दिल्ली के पालम इलाके में आज एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है. आग लगने से यहां 9 लोगों की मौत हो गई. पालम में चार मंजिला बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान में आग लगी थी. आग तेजी से ऊपरी मंजिलों तक फैल गई. मकान में कुल 17 लोग मौजूद थे, जिनमें से कुछ ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता आग की चपेट में आने के कारण कई लोग अंदर फंस गए.

आज अली लारीजानी, उनके बेटे मोर्तेजा लारीजानी और बासिज फोर्स के कमांडर जनरल गुलामरेज़ा सुलेमानी का जनाज़ा निकाला गया. दावा है कि उनकी अंतिम विदाई देने के लिए तेहरान में 10 लाख से भी ज्यादा लोग सड़कों पर उतरे और इस दौरान तेहरान के इंकलाब Square पर इस युद्ध में अब तक की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई. इजरायल और अमेरिका यही उम्मीद कर रहे थे कि अली लारीजानी की मौत के बाद ईरान में सरकार विरोधी गुट सड़कों पर आएंगे और रिजीम चेंज के लिए नई कोशिशें शुरू होंगी. लेकिन अली लारीजानी के जनाज़े में इकट्ठा हुई इस विशाल भीड़ ने ये बता दिया कि ईरान में रिजीम चेंज करना बहुत मुश्किल काम है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.






